2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
लोकसभा चुनाव से पहले BJP के वोट बैंक में सेंधमारी को इस क्षेत्रीय पार्टी ने ठोंकी ताल
Play video

लोकसभा चुनाव से पहले BJP के वोट बैंक में सेंधमारी को इस क्षेत्रीय पार्टी ने ठोंकी ताल

धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, पार्टी ने उठाया है सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक परिवर्तन का बीड़ा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 5 Aug 2018, 7:13 PM IST

वाराणसी/ रोहनिया. जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव निकट आ रहा है क्षेत्रीय पार्टियो ने भी ताल ठोकना शुरू कर दिया है। वे भी आम जन को मौलिक अधिकार देने और दिलाने का दावा करने लगी हैं। उनके मुताबिक भाजपा हो या अन्य कोई दल सभी केवल आमजन को उनका कर्तव्य तो बताती हैं पर उनके अधिकार कब मिलेंगे उन पर सत्ता में आने के बाद कोई चर्चा नहीं होती। इन पार्टियों के नेताओं का कहना है कि बीजेपी सहित अन्य पार्टियां केवल स्वार्थपरक, परिवारवाद, जातिवाद, राजनीति का अपराधीकरण, पूंजीवाद में सिमटा कर देशवासियों के हितों का बंटाधार कर दिया है।

इसी कड़ी में रविवार को रोहनिया में मौलिक अधिकार पार्टी ने अपना स्थापना दिवस मनाया। गांधी चबूतरा पर आयोजित स्तापना दिवस समारोह में मौलिक अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी शास्त्री ने कहा कि सिद्धांत विहिन राजनीति के दुष्परिणाम के कारण राजनेता मालामाल, नौकरशाह खुशहाल है। वहीं देश की मालिक जनता फटेहाल है। पार्टी ने सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक परिवर्तन का बीड़ा उठाया है। संविधान का मतलब हीं है बराबरी का कानून। आजादी के 70 वर्षों में देश को संविधान के दायरे में रखकर चलाया गया होता तो आज संपूर्ण भारतवर्ष पुनः सोने की चिड़िया यानी हर भारतवासी आर्थिक रुप से आजाद हो गया होता। लेकिन विभिन्न पार्टियों द्वारा स्वार्थपरक परिवारवाद, जातिवाद राजनीति का अपराधीकरण पूंजीवाद मे सिमटा कर देशवासियों के हितों का बंटाधार किया गया। ऐसे में मौलिक अधिकार पार्टी का एक नियम वोटरशिप का कानून बना दिया जाए तो देश का हर वोटर मालामाल व खुशहाल होगा। देश के समस्त मतदाताओं को वोटरशिप दिलाना पार्टी का प्रमुख लक्ष्य है। साथ ही बेरोजगारी इस देश की सबसे बड़ी समस्या है, उससे निजात दिला कर ही देश के युवाओं को देश की मुख्यधारा में जोड़ा जा सकता है।

प्रदेश अध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा ने मंच के माध्यम से देश के युवाओं के प्रति सरकार की पकौड़ा बेचने की बात जैसी सोच रखने वाली सरकार को बदल देना ही देश के युवाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने जैसा है। आज बेरोजगारी एक मुख्य समस्या के रूप में है लेकिन सरकार इस विषय पर आंख मूंदे हुए हैं और वह मन की बात करके देशवासियों को गुमराह कर रहे हैं देश को मन की बात करने वाले की जरूरत नहीं बल्कि जन की बात करने वालों की जरूरत है। स्थापना दिवस में पूर्वांचल के जिलों से पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई साथ ही वाराणसी जनपद के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह से काफी कार्यकर्ताओं के साथ संविधान में आस्था रखने की बात को संकल्पित हुए।


कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी शास्त्री व संचालन एडवोकेट प्रेम नाथ शर्मा ने किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगीता विश्वकर्मा महिला महासचिव उत्तर प्रदेश राजेंद्र शर्मा विमलेश शर्मा राजेंद्र विश्वकर्मा अजीत विश्वकर्मा डा. बी ठाकुर रामरेणुचंदन संतलाल विश्वकर्मा रमेश रावत मेवा लाल यादव साधना शर्मा गीता किरण मंजू सविता सहित बड़ी संख्या लोग में मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश