17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी

जिन्ना विवाद में कूदी शिवसेना, अलीगढ़ विश्वविद्यालय से फोटो हटाने वाले को पांच लाख का इनाम देने का ऐलान

वाहनों पर चिपकाये गये इनाम देने वाले पोस्टर, जमकर लगाये जिन्ना मुर्दाबाद के नारे

Google source verification

वाराणसी. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जिन्ना की फोटो को लेकर मचे घमासान में अब शिवसेना भी कूद गयी है। शनिवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में शिवसेना ने ऐलान किया है कि जो भी जिन्ना की फोटो को हटायेगा उसे पांच लाख का इनाम दिया जायेगा। इस अवसर पर शिवसेना ने जमकर जिन्ना विरोधी नारेबाजी भी की है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के बाहुबली सपा व भाई थामेंगे बसपा का दामन तो इन सीटों पर चुनाव हराना हो जायेगा कठिन

शिवसेना के राज्य उपप्रमुख अजय चौबे के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने भोजूबीर चौराहे के पास पोस्ट चिपकाओ अभियान शुरू किया था इस दौरान आने जाने वाले वाहनो पर जिन्ना की फोटो हटाने वाले को पांच लाख का इनाम देने वाला पोस्टर चिपकाया गया है। सड़क पर जाम की स्थिति बनने लगी तो वहां पर ट्रैफिक पुलिस का वाहन भी पहुंच गया।। शिवसैनिकों ने ट्रैफिक पुलिस के वाहन पर भी पोस्टर चिपका दिया गया है। इसके बाद शिवसैनिकों ने जमकर जिन्ना मुर्दाबाद के नारे लगाये हैं। अजय चौबे ने कहा कि देश के विभाजन के लिए जिन्ना जिम्मेदार हैं और ऐसे खलनायक की फोटो अगर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में लगी है तो उसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं जा सकता है। अजय चौबे ने कहा कि जो भी व्यक्ति अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से जिन्ना की फोटो को हटायेगा। उसे पांच लाख का इनाम दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिन्ना के चलते ही भारत से अलग होकर पाकिस्तान का जन्म हुआ है। उसके बाद से पाकिस्तान हमेशा ही भारत विरोधी कार्य करता आया है। सीमा पर वीर सपूतों का सिर काट लिया जाता है। धोखे से सेना के जवानों को शहीद कर देना। जम्मू कश्मीर में आतंकी भेज कर निर्दोष भारतीयों की हत्या करना ऐसा कृत्य है जिसे देश के लोग कभी माफी नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति में हिन्दू व मुसलमान नहीं होना चाहिए।
यह भी पढ़े:-सिद्धारमैया के बाद अखिलेश ने किया ऐसा वार कि सीएम योगी को चुनाव प्रचार छोड़ कर वापस आना पड़ा