10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रेमी जोड़े की लड़ाई का वीडियो, व्हाट्सएप डीपी पर हुआ बवाल

कहते हैं इश्क में लोग अपनी जान तक दे देते हैं पर गुरुवार को वाराणसी में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी की जमकर धुलाई कर दी और उसे काफी देर तक मोबाइल के लिए पकड़कर रखा। काफी देर तक चले इस ड्रामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि पत्रिका इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

Google source verification

वाराणसी। प्रेमी जोड़ों को एक साथ जीने-मरने की कसमें खाते देखा जाता है लेकिन शहर बनारस में गुरुवार को प्रेमी-प्रेमिका के बीच जमकर नूराकुश्ती हुई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो शिवपुर थानाक्षेत्र की वीडीए कालोनी के पास का बताया जा रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रही लड़की और लड़का चोलापुर थानाक्षेत्र के अलग-अलग गांव के बताए जा रहे हैं। काफी देर तक जब बात नहीं बनी और भीड़ लग गई तो दोनों वहां से चले गए। वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि लड़की ने लड़के को पकड़ रखा है और उससे मोबाइल मांग रही है जबकि लड़के का कहना है मोबाइल उसका है। जानकारी के अनुसार लड़की द्वारा किसी अन्य लड़के की डीपी अपने व्हाट्सएप पर लगाने के बाद प्रेमी ने उसका मोबाइल ही तोड़ दिया जो उसने दिलाया था जिसके बाद मामला बढ़ गया और लड़की ने प्रेमी की बाइक ईंट से तोड़ दी और लड़के को भी पटक दिया और उसकी जैकेट फाड़ दी। किसी तरह से कालोनी वालो ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और कॉलोनी से बाहर निकाला।