26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदेश
ईरान से भारत आ रहे तेल टैंकर ने अचानक बदला रास्ता, मचा हड़कंप… जानिए वजह
Play video

ईरान से भारत आ रहे तेल टैंकर ने अचानक बदला रास्ता, मचा हड़कंप… जानिए वजह

रिपोर्ट के मुताबिक, टैंकर में करीब 6 लाख बैरल ईरानी कच्चा तेल था, जो गुजरात के वाडिनार पोर्ट की ओर आ रहा था। गुरुवार दोपहर तक संकेत मिल रहे थे कि यह देर रात या शुक्रवार सुबह तक भारत पहुंच जाएगा। लेकिन अचानक इसने अपना रास्ता बदल लिया, दक्षिण की ओर मुड़ गया और नया डेस्टिनेशन चीन के डोंगयिंग को दिखाने लगा। इस घटनाक्रम के पीछे वैश्विक हालात भी अहम हैं।
Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Apr 03, 2026

अमेरिका-ईरान जंग के बीच तेल कारोबार से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की ओर आ रहा ईरानी कच्चा तेल टैंकर अचानक आखिरी समय में अपना रास्ता बदलकर चीन की तरफ मुड़ गया। यह टैंकर गुजरात के वाडिनार पोर्ट के करीब पहुंच चुका था, लेकिन शिप ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, अब उसने अपना डेस्टिनेशन बदलकर चीन के शैनडोंग प्रांत के डोंगयिंग को दिखाना शुरू कर दिया है। बता दें भारत पिछले करीब सात साल से ईरान से तेल नहीं खरीद रहा था, ऐसे में इस डील को लेकर पहले ही काफी चर्चा थी। अब अचानक हुए इस बदलाव ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रेड सोर्स के मुताबिक, इसके पीछे पेमेंट से जुड़ी दिक्कतें और अमेरिकी प्रतिबंधों से जुड़े जोखिम बड़ी वजह हो सकते हैं, जो वैश्विक तेल व्यापार की बदलती तस्वीर को दिखाते हैं।