
US fighter jet (Photo - IANS)
Middle East Tension: मिडिल-ईस्ट में एक महीने से अधिक समय से ईरान की अमेरिका-इजरायल के साथ जंग जारी है। एक तरफ ईरान जहां झुकने का नाम नहीं ले रहा, वहीं अमेरिका और इजरायल के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं । ईरान जहां क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा, वहीं उसकी मिसाइलें एयर डिफेंस को चकमा देकर इजरायल में कहर बरपा रही हैं। जंग के इन हालातों के बीच शुक्रवार को ईरान की सरकारी टीवी की तरफ से अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराने का बड़ा दावा किया गया, जिसकी पुष्टि अब अमेरिका के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर 'रायटर्स' से की है। हालांकि अमेरिकी अधिकारी की तरफ यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह फाइटर जेट F‑35 था या F‑15E । फिलहाल विमान दल की तलाश जारी है।
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया था कि उनके उन्नत मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने मध्य ईरान में अमेरिकी के एक और फाइटर जेट एफ-35 को मार गिराया है। ईरान की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के द्वारा गिराए गए फाइटर जेट के पायलट को खोजने के लिए अमेरिकी सेना की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है। हालाकि अब तक अमेरिका को इसमें सफलता नहीं मिली है।
ईरान की मीडिया ने यह भी बताया गया कि अमेरिकी पायलट को पकड़ लिया गया है। हालांकि कुछ देर बाद अमेरिकी पायलट को पकड़ने वाले को ईरान द्वारा इनाम दिए जाने की घोषणा की गई।
ईरान ने बताया है कि फाइटर जेट के नष्ट होने के बाद पायलट ने इजेक्ट कर लिया था। वह ईरान के भीतर ही उतरा है। IRGC के मुताबिक, अमेरिकी फाइटर जेट लैकनहीथ स्क्वाड्रन का था और पूरी तरह तबाह हो चुका है।
हालाकि यह पहला मौका नहीं है जब ईरान ने इस तरह का दावा किया है। उससे पहले भी IRGC ने कहा था कि उसने ईरान के दक्षिणी हवाई क्षेत्र में अमेरिका के एफ-16 फाइटिंग फाल्कन और एमक्यू-9 रीपर ड्रोन को अपने उन्नत एयर डिफेंस सिस्टम से मार गिराया था।
यह घटनाक्रम ऐसे वक्त में आया है जब 28 फरवरी को ईरान पर शुरू हुए अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद मिडिल-ईस्ट में तनाव काफी बढ़ गया है। ईरान और उसके सहयोगियों ने भी जवाब में अमेरिकी और इजरायली ठिकानों को निशाना बनाया है।
Updated on:
03 Apr 2026 10:10 pm
Published on:
03 Apr 2026 08:35 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
US Israel Iran War
