13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदेश
बांग्लादेश में ‘नरक’ जैसे हालात! सिलहट में हिंदू टीचर का घर फूंका, भारी बवाल.!
Play video

बांग्लादेश में ‘नरक’ जैसे हालात! सिलहट में हिंदू टीचर का घर फूंका, भारी बवाल.!

बीरेंद्र कुमार डे एक सम्मानित स्थानीय शिक्षक हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, ये पहली बार नहीं है जब उनके घर को निशाना बनाया गया है। इससे पहले भी उन्हें कट्टरपंथियों की तरफ से टारगेट किया गया। शिकायत के बावजूद पहले की घटनाओं में भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Jan 16, 2026

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सिलहट जिले के गोवाइंगहाट उपजिला से सामने आया है, जहां एक झुनू सर के नाम से मशहूर हिंदू स्कूल शिक्षक बीरेंद्र कुमार डे के घर को अज्ञात हमलावरों ने आग लगा दी। घटना 15-16 जनवरी की रात की बताई जा रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि रात के समय हमलावरों ने घर में आग लगा दी, जिससे आग तेजी से फैल गई। वीडियो में परिवार के सदस्यों को आग से बचकर भागते हुए देखा जा सकता है। घर और उसमें रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात ये रही कि घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल गहरा गया है।