अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच कल यानी 15 अगस्त को अहम मुलाकात होनी है। रूस यूक्रेन युद्ध के बीच अलास्का में होने वाली इस बहुप्रतीक्षित मुलाकात पर भारत समेत पूरी दुनिया की नजर है। मगर, इस मुलाकात से एक दिन पहले ही अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को कड़ी चेतावनी दी है। पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि मॉस्को अगर यूक्रेन के साथ शांति वार्ता में बाधा डालने की कोशिश करता है। अगर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध रोकने पर सहमत नहीं हुए तो उन्हें इसके ‘बहुत गंभीर परिणाम’ भुगतने पड़ेंगे। शायद आर्थिक प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं.. हालांकि ट्रंप ने ये स्पष्ट नहीं किया कि किस तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे या फिर कब से लगाए जाएंगे। अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि अलास्का में होने वाली बैठक दूसरी बैठक के लिए एक कदम होगा, जिसमें यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी शामिल होंगे. अगर पहली बैठक सकारात्मक रहती है तो हम फिर तुरंत दूसरी बैठक का आयोजन करेंगे. मैं इसे तुरंत ही करना चाहूंगा. अगर वह चाहे तो मैं उनके बीच होने वाली बैठक में शामिल हो जाऊंगा. ये उनके ऊपर है कि उन्हें मेरी मौजूदगी बैठक में चाहिए या नहीं.