16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदेश
पलटू पाकिस्तान का अफगानिस्तान को धोखा, सीजफायर तोड़ा, की एयरस्ट्राइक.. तालिबान का जंगी ऐलान.?
Play video

पलटू पाकिस्तान का अफगानिस्तान को धोखा, सीजफायर तोड़ा, की एयरस्ट्राइक.. तालिबान का जंगी ऐलान.?

ये हमला ऐसे समय में हुआ है, जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच अस्थायी युद्धविराम को हाल ही में दोहा वार्ता के अंत तक बढ़ा दिया गया। हालांकि, पाकिस्तानी हमले के बाद दोनों देशों के बीच जारी युद्ध विराम टूटने का डर है और अफगान भी जवाबी कार्रवाई कर सकते हैं।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Oct 18, 2025

धोखेबाज पाकिस्तान की काली करतूत एक बार फिर दुनिया के सामने उजागर हुई है। अफगानिस्तान के साथ सीजफायर को आगे बढ़ाने की सहमति मिलने के कुछ ही घंटों बाद उसने पूरी दुनिया के अपने नापाक इरादे जाहिर कर दिए। दरअसल, अफगानिस्तान के साथ चल रही जंग में 48 घंटे का सीजफायर शुक्रवार शाम को खत्म हो रहा था। इसके बाद दोनों देशों ने सीजफायर को आगे बढ़ाने पर सहमति दी। लेकिन पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों बाद अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर दी। तालिबान का आरोप है कि पाकिस्तान ने डूरंड लाइन से सटे पक्तिका प्रांत के कई जिलों में हवाई हमले किए। पाकिस्तान ने अरगुन और बरमल जिलों में बमबारी कर रिहायशी घरों को निशाना बनाया गया। ये हमला ऐसे समय में हुआ है, जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच अस्थायी युद्धविराम को हाल ही में दोहा वार्ता के अंत तक बढ़ा दिया गया। हालांकि, पाकिस्तानी हमले के बाद दोनों देशों के बीच जारी युद्ध विराम टूटने का डर है और अफगान भी जवाबी कार्रवाई कर सकते हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने पक्तिका-दक्षिण वजीरिस्तान बॉर्डर पर तीन स्थानों पर ड्रोन हमले किए. तोलो न्यूज के मुताबिक, इनमें से एक हमला आम नागरिकों के घर पर और दो हमले अफगान तालिबान के सैन्य ठिकानों पर किए गए हैं। पाकिस्तान के हमले में अफगान‍िस्तान के 3 क्रिकेटरों की मौत हो गई है. यह हृदयविदारक घटना पक्त‍िका प्रांत के उरगुन जिले में हुई, जहां पाकिस्‍तानी हमले में अफगान क्रिकेटर कबीर, सिबगातुल्‍ला और हारून सहित आठ लोगों की मौत हो गई. वहीं सात अन्‍य घायल हुए हैं। जिन क्रिकेटर्स की मौत हुई वो पक्तिका की राजधानी शराना में एक फ्रेंडली मैच खेलने गए थे. घर लौटने के बाद उरगुन जिले में एक सभा के दौरान उन पर यह हमला हुआ। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अफगान‍िस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) एक्शन में आ गया है। ACB ने पाकिस्‍तान की सैन्‍य कार्रवाई में पक्त‍िका प्रांत में घरेलू क्रिकेट खिलाड़ियों की शहादत के बाद पाकिस्‍तान और श्रीलंका के साथ होने वाली आगामी त्रिकोणीय सीरीज में भाग न लेने का फैसला किया है।

वहीं, पाकिस्तान ने भी अफगानियों को पाकिस्तान छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है। पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने काबुल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान में रहने वाले सभी अफ़गानों को अपने वतन लौटना होगा. उन्होंने कहा कि अफ़गानिस्तान के साथ पुराने रिश्तों का दौर अब खत्म हो गया है। पाकिस्तान के हवाई हमले के बाद तालिबान ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए पलटवार की धमकी दी है. एक वरिष्ठ तालिबान अधिकारी ने एएफपी को बताया कि पाकिस्तान ने सीमावर्ती इलाकों में हमला कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है. अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, ‘पाकिस्तान ने संघर्षविराम तोड़ा है और पक्तिका प्रांत में तीन जगहों पर बमबारी की है. अफगानिस्तान इसका जवाब देगा।

कुल मिलाकर, सीजफायर टूटने के बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है। तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि पाकिस्तान अफगानिस्तान पर हमला करता है तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। अब देखना ये होगा कि तालिबान पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाई का किस तरह से जवाब देता है। और देखना ये भी दिलचस्प होगा कि युद्ध के मुहाने पर खड़े पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शांति वार्ता में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्यस्थत बनते है या नहीं।