30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

8 गुमटियों व ईंट से भरी 15 ट्रेक्टर-ट्रालियों को सड़कों से हटाया

सड़कों पर फिर उतरा अतिक्रमण विरोधी दस्ता
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Bhupendra Malviya

•

Updated: 18 May 2023, 4:12 AM IST

8 गुमटियों व ईंट से भरी 15 ट्रेक्टर-ट्रालियों को सड़कों से हटाया

8 गुमटियों व ईंट से भरी 15 ट्रेक्टर-ट्रालियों को सड़कों से हटाया

विदिशा। नगरपालिका का अतिक्रमण विरोधी दस्ता फिर एक बार सक्रिय हुआ है। बुधवार को यह दस्ता अहमदपुर चौराहे के समीप पहुंचा और इस क्षेत्र से करीब 8 गुमटियों व सड़क किनारे खड़ी ईंट से भरी करीब 15 ट्रेक्टर-ट्रॉलियों को हटवाकर सड़क पर यातायात को सुलभ किया। दोपहर में अतिक्रमण विरोधी दस्ता के सतनाम सिंह, बबलू राय समेत अन्य कर्मचारी व मजदूर पहुंचे और इस स्थान से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। नपा कर्मचारियों ने बताया कि गुमटी संचालकों व ट्रेक्टर-ट्रालियों के चालकों सड़क किनारे से हटाए जाने के लिए सूचना प्रसारित कर समय दिया गया था। इस पर कुछ ने स्वेच्छा से गुमटियां हटा ली। वहीं जो नहीं हटा पाए ऐसी गुमटियों को नपा के श्रमिकों ने उठाकर नपा की ट्रालियों में रखा और उन्हें जब्त किया गया। इस कार्रवाई के दौरान अन्य दुकानदार भी सड़कों पर से अपने अतिक्रमण हटाते रहे। वहीं अहमदपुर मार्ग पर अतिक्रमण विरोधी दस्ता ने ईंट से भरी कई ट्रेक्टर-ट्रालियों को सड़क किनारे खड़ी पाया। इस दौरान करीब 15 ट्रॉलियों को यहां से हटवाया गया। अतिक्रमण विरोधी दस्ता के कर्मचारियों ने बताया कि यह मुहिम सतत जारी रहेगी। मालूम हो कि पिछले कुछ माह से अतिक्रमण विरोधी दस्ता सड़कों से गायब रहने के कारण पूर्व में हटाए गए अतिक्रमण फिर अपने स्थान पर वापस लौटने लगे और सड़कों पर वाहनों के आवागमन में समस्या आने लगी है। इस मुहिम शुरू होने से वाहन चालकों को राहत मिल सकेगी।