6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फूट-फूटकर रोते हुए बोला पति- ‘घर में घुसकर पत्नी के साथ किया गलत काम….’

MP News: केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में युवक फूट-फूटकर रोने लगा। वह मंत्री से मिलना चाहता था। उसने रोते हुए बताया कि उसकी पत्नी के साथ गलत काम हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news husband broke down in tears said He did wrong things to my wife

husband broke down in tears said He did wrong things to my wife (फोटो- FREEPIK)

MP News: विदिशा जिले में आयोजित एक केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम के दौरान ऑडिटोरियम में मौजूद एक व्यक्ति अचानक जोर-जोर से रोने लगा। उसकी आवाज सुनकर कार्यक्रम में बैठे लोग हैरान रह गए। युवक का आरोप था कि उसकी पत्नी के साथ कुछ लोगों ने घर में घुसकर गलत काम किया है, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। वह अपनी शिकायत लेकर सीधे केंद्रीय मंत्री से मिलना चाहता था।

केंद्रीय मंत्री से मिलना चाहता था युवक

कार्यक्रम के दौरान उसकी भावुक अपील और रोने की आवाज से कुछ देर के लिए माहौल गंभीर हो गया। मंच से संबोधन दे रहे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थिति को देखते हुए अपना भाषण बीच में ही रोक दिया। उन्होंने मंच से ही युवक को भरोसा दिलाया कि उसकी बात जरूर सुनी जाएगी और अधिकारियों को मामले पर ध्यान देने के निर्देश दिए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि थोड़ी देर में वे स्वयं उससे मिलकर उसकी समस्या जानेंगे।

विकास को लेकर हुई कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विदिशा में कैंसर के मरीजों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े, इसके लिए जल्द ही यहां टाटा मेमोरियल अस्पताल की एक शाखा शुरू करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही संसदीय क्षेत्र की सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में चलित अस्पताल (मोबाइल हॉस्पिटल) शुरू करने की योजना भी बनाई जा रही है। इन मोबाइल अस्पतालों के माध्यम से दूरदराज के गांवों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर इलाज मिल सके और गंभीर बीमारियों की जांच भी आसानी से हो सके। (MP News)