6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाकाल दर्शन करने आए राजस्थान के श्रद्धालुओं को मारे थप्पड़-मुक्के

Mahakal Temple: महाकाल पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी खंगाल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। टीआइ के अनुसार दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है, उनकी गिरफ्तारी जल्द होगी।

2 min read
Google source verification
Devotees from Rajasthan came to visit Mahakal temple beaten by goons over parking dispute mp news

Devotees from Rajasthan came to visit Mahakal temple beaten (Patrika.com)

MP News: उज्जैन में महाकाल दर्शन को राजस्थान से आए श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार रात नृसिंहघाट ब्रिज के पास जयपुर के श्रद्धालुओं से मारपीट हुई। महिला का आरोप है, सांवरिया भोजनालय के सामने वाहन खड़ा किया था। लौटे तो 50 रुपए पार्किंग शुल्क मांगा। हमने पार्किंग शुल्क देने से इनकार किया तो मारपीट की। जिन लोगों ने मारपीट की, वे अपने भोजनालय में शराब पीला रहे थे। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया। मौके के सीसीटीवी फुटेज निकलवाए हैं। फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है।

पार्किंग को लेकर हुए विवाद

महाकाल पुलिस के अनुसार जयपुर के प्रताप नगर (सांगानेर) निवासी नितिन चतुर्वेदी परिवार के साथ महाकाल दर्शन को आए थे। मंगलवार रात करीब 8 बजे उन्होंने अपनी एसयूवी (आरजे-45-सीवी-8304) नृसिंहघाट स्थित सांवरिया भोजनालय के सामने खड़ी की। इसके बाद वे दर्शन के लिए चले गए। करीब डेढ़ घंटे बाद रात 9.30 बजे लौटने पर भोजनालय से दो युवक बाहर आए और खड़ा करने के एवज में 50 रुपए शुल्क मांगने लगे। नितिन ने शुल्क का कारण पूछा तो विवाद की स्थिति बन गई।

'थप्पड़-मुक्के मारे, जान से मारने की धमकी भी दी'

आरोप है, महेंद्र और महेश माली ने गाली-गलौज करते हुए नितिन के साथ पार्किंग थप्पड़ मुक्कों से मारपीट की। बीच बचाव करने आई उनकी पत्नी और बेटे से भी धक्का मुक्की और मारपीट की गई। जाते-जाते आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित परिवार महाकाल थाने पहुंचा, जहां शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिए। टीआइ गगन बादल के अनुसार दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है, उनकी गिरफ्तारी जल्द होगी। (MP News)