
15-year-old child murdered in Ganjbasoda
गंजबासौदा. बरेठ रोड स्थित सुधा अस्पताल वाली गली में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे सिरोंज के बगरोदा निवासी 15 वर्षीय आशीष अहिरवार की उसके रिश्ते के भाई और भाभी ने मिलकर हंसिए से हत्या कर दी। मृतक बासौदा में उपचार कराने आया था। आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है। पिथौली निवासी 35 वर्षीय देवेन्द्र अहिरवार पत्नी 32 वर्षीय किरण, दो छोटी बेटियों के साथ किराए से बरेठ रोड पर शिवरतन सुमन के मकान में किराए से रहते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मकान मालिक को चीखने की आवाजें सुनाई दीं तो उन्होंने कोतवाली में पुलिस को सूचना दी। टीआई वीरेन्द झा टीम के साथ पहुंचे तो देखा कि कमरे में बगरोदा निवासी आशीष अहिरवार की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घर से देवेन्द्र और किरण को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी लगने पर देवेन्द्र की मां भी मौके पर पहुंच गईं थीं। देवेन्द्र की बेटियों को उनकी दादी के सुपुर्द कर दिया गया है।
इलाज के लिए आया था आशीष
आशीष आंखों के इलाज के लिए बासौदा आया था। जब उसे डॉक्टर नहीं मिले तो वह ममेरे भाई देवेन्द्र के मकान पर रात रुक गया। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे देवेन्द्र और किरण ने मिलकर हंसिए से उसके गले और गुप्तांग पर वार करहत्या कर दी।
कमरे मेें ही जलाने का कर रहे थे प्रयास
आरोपी पति-पत्नी गैस से शव को जलाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन तब तक पुलिस पहुंच चुकी थ। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। कमरे में आशीष का शव पड़ा था और देवेन्द्र-किरण उसे जलाने का प्रयास कर रहे थे। बताया गया कि आशीष सिरोंज तहसील के ग्राम बगरोदा का निवासी था। आशीष के पिता की मौत पूर्व में ही हो चुकी है। वह अपनी मां का इकलौता बेटा था। दो बहनें हैं। बड़ी बहन ज्योति 18 वर्षीय है और छोटी बहन रूपाली 11 वर्षीय है। आशीष की मां अपने ससुर के नाम की दो बीघा जमीन में खेती बाड़ी कर अपने परिवार का पालन पोषण करती है।
कारणों का नहीं हुआ खुलासा
एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर जांच की, लेकिन हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया। रंजिश के कारण हत्या होने का अंदेशा पुलिस को है। हालांकि आसपास के लोग हत्या के कई कयास लगा रहे हैं।
अपनी ही बुआ के लड़क की हत्या के जुर्म में देवेन्द्र और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। भादंवि की धारा 302 एवं 34 के तहत प्रकरणर दर्ज हुआ है। वह इलाज कराने आया था। संभवत: इसी को लेकर परिवार में विवाद हुआ और यह घटना हुई। दोनों परिवार में विवाद पहले से चल रहा है। फिर भी हत्या के पुख्ता कारण का अभी खुलासा नहीं हो सका है।
-वीरेन्द्र झा, टीआई कोतवाली गंजबासौदा
पुलिस को सूचना मिली थी कि देवी की सवारी आई है और अंदर से आवाजें आ रही हैं, कमरा बंद कर लिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़ा गया तो शव पड़ा था। कमरे से पति-पत्नी को पकड़ा गया है। गैस की बदबू आ रही थी। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन कुछ लोगों ने जादू टोने की आशंका भी जताई है।
-विनायक वर्मा, एसपी विदिशा
Published on:
11 Jan 2020 04:04 am
बड़ी खबरें
View Allविदिशा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
