3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोरी किए छह पशुओं के साथ आरोपी गिरफ्तार

ग्राम बगरोदा में खेत में चरने गई छह पशुओं को चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया। ग्राम के कल्लू यादव ने थाने में शिकायत की थी कि गुरूवार को उसकी छह भै
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Veerendra Shilpi

•

Updated: 27 May 2018, 8:00 AM IST

Arreste

गोमांस कारोबार का खुलासा, पांच गिरफ्तार, क्राइम की अन्य खबरें

विदिशा/त्योंदा. ग्राम बगरोदा में खेत में चरने गई छह पशुओं को चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया। ग्राम के कल्लू यादव ने थाने में शिकायत की थी कि गुरूवार को उसकी छह भैंसे वह खेत में चरने छोड़कर आया था। जब उन्हे लेने पहुंचा तो भैंसे खेत से गायब थीं। काफी देर खोजने के बाद जब पशु नहीं मिले तो कल्लू यादव ने त्योंदा थाने में पशुओं के लापता होने की शिकायत दर्ज की।

त्योंदा थाने के एएसआई शशिभान सिंह भदौरिया ने बताया कि बगरोदा निवासी कल्लू यादव ने उसके खेत से छह भैंसे लापता होने की गुरूवार को शिकायत दर्ज कराई थी। इस दौरान कल्लू यादव ने बताया कि वह अपनी छह भैंसे खेत पर चरने के लिए छोड़कर घर गया था। जब वापिस लेने पहुंचा तो वह खेत से लापता थीं।

यादव ने आसपास के खेतों और गांव में खोजबीन की। जिसके बाद जानवरों के न मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने कल्लू यादव की शिकायत पर छह भैंसों के लापता होने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जिसके बाद छह भैंसों के ग्राम अमारी में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने सूचना के आधार पर जब ग्राम अमारी में जांच की तो कल्लू यादव की छह भैंसे अमारी के २५ वर्षीय कम्मोद लोधी के पास से बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार लापता हुई भैंसों की कीमत तीन लाख रूपए आंकी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गर्मी के मौसम की शुरूआत से ही ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं के लापता होने की घटनाएं शुरू हो जाती हैं। पशु हर चारे और पानी के लिए एक गांव से दूसरे गांव चले जाते हैं ऐसे में पशुधारकों को परेशान होना पड़ता है।

ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं के लापता होने की कई घटनाएं गर्मी के मौसम के दौरान होती हैं। लेकिन बगरोदा से अचानक गायब हुई छह भैंसों ने पशुओं के मालिक कल्लू यादव को परेशान कर दिया था। यादव ने बताया कि दोपहर तक तो वह खेत पर ही था। लेकिन शाम को जब वह भैंसों को लेने पहुंचा तो वे खेत से लापता थीं। जिसके बाद उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज की।