
'जन आक्रोश यात्रा' में हार्वेस्टर से पहुंचे कांग्रेस नेता अरुण यादव, देखें वीडियो
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस द्वारा जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है। कांग्रेस ने प्रदेश में एक साथ सात जन आक्रोश यात्रा निकाली है। बुंदेलखंड क्षेत्र में कांग्रेस नेता अरुण यादव जन आक्रोश यात्रा निकाल रहे हैं। अपनी यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता अरुण यादव कभी ट्रैक्टर तो कभी बुलडोजर, कभी कार तो पैदल चलकर यात्रा का प्रभाव बढ़ाने के तरीके खोजते रहते हैं। इस बार पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने सभी को चौंकाते हुए अपने पुराने सभी माध्यमों से रैली में निकलने के लिए हार्वेस्टर चलाते हुए जन आक्रोश यात्रा में पहुंच गए।
अरुण यादव के नेतृत्व में निकली सात में से एक जन आक्रोश यात्रा विदिशा जिले के कुरवाई पहुंची है। कुरवाई में कांग्रेस नेता अरुण यादव खुद हार्वेस्टर चलाते हुए जन आक्रोश यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उनके साथ पैदल चलते नजर आए। इस दौरान कुरवाई में जन सभा का आयोजन भी किया गया।
जनसभा के दौरान कांग्रेस नेता अरुण यादव बीजेपी सरकार पर हमलावर नजर आए। उन्होंने कहा कि, इस सरकार में किसान, युवा, मजदूर हर वर्ग परेशान हैं। अब समय आ गया है इस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का। बता दें कि, जन आक्रोश यात्रा आज गंजबासौदा पहुंचने वाली है। स्थानीय नेताओं ने जन आक्रोश यात्रा के लिए अलग-अलग मंच बनाए। नगर में पुराने बस स्टैंड पर आमसभा का आयोजन होना है। गंजबासौदा के बाद यह यात्रा विदिशा शहर निकल जाएगी।
11 हजार किमी का सफर तय करेंगी सातों यात्राएं
कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही सातों यात्राएं 19 सितंबर से शुरु हुई थी। ये यात्राएं प्रदेश भर में 11 हजार कि.मी का सफर तय करेंगी। सभी यात्राएं अलग-अलग क्षेत्रों से निकल रही है। ये यात्रा प्रदेश के हर बड़े शहर में जाएगी। जैसे, मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, देवास, श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, अशोकनगर, गुना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, भेापाल, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सतना, रीवा, सीधी, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, धार, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, खंडवा जिले की सभी विधानसभाओं को कवर करेगी। इस दौरान जन आक्रोश यात्रा में शामिल कांग्रेस नेता जनता से कमलनाथ द्वारा किए गए 11 वादों कीघषणा करते चल रहे हैं।
जनता से कर रहे यह 11 वादें
1. महिलाओं को 1500 रुपए महीना दिया जाएगा।
2. 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।
3. 100 यूनिट बिजली का बिल माफ होगा, जबकि 200 यूनिट तक बिजली बिल हॉफ होगा।
4. किसानों का कर्ज होगा माफ होगा।
5. पुरानी पेंशन योजना लागू होगी।
6. 5 हॉर्स पावर सिंचाई की बिजली फ्री होगी।
7. किसानों का बिजली बिल माफ होगा।
8. ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देंगे।
9. 12 घंटे सिंचाई के लिए बिजली मिलेगी।
10. जातिगत जनगणना कराएंगे।
11. किसानों के मुकदमे वापस लिए जाएंगे।
Updated on:
01 Oct 2023 07:15 pm
Published on:
01 Oct 2023 06:39 pm

बड़ी खबरें
View Allविदिशा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
