
विदिशा. जिले के त्योंदा के पास एनएच ८६ पर दो कारों में टक्कर होते ही गाड़ी का सेंटर लॉक सिस्टम बंद हो गया और उसमें सवार पांच लोग फंसे रह गए। दूसरी कार में सवार लोगों में सडक़ पर पास से निकल रहे लोगों ने बचाया एवं उन्हें अस्पताल भेजने की व्यवस्था की।
घटना स्थल पर मौजूद कस्वा बागरोद के लोगों का कहना है कि की आग इतनी तेजी से लगी की लोगों को बचाने का मौका भी नहीं मिला। लोगों का कहना है की कार के साथ जल रहे लोग दर्द से तड़प रहे थे। वहीं प्रशासन को घायल लोगों के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
एसडीएम और पुलिस प्रशासन ने उनके संबंध मेें विदिशा और सागर के अस्पतालों में जानकरी जुटाई, लेकिन उनकी कोई सूचना नहीं मिली है। आग की भीषण घटना के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने दोनों कार की आग बुझाई। कार में जले शवों को सोमवार को एफएसलटीम की जांच के बाद निकाला जाएगा।
इधर, पति की प्रताडऩा से परेेशान महिला ने लगाई फांसी
जिले के सिरोंज ग्राम इकलोद में एक पति ने ऐसी घटना को अंजाम दिया जिसने इस रिश्ते को ही शर्मशार कर दिया। शराब के नशे में धुत्त होकर अपनी गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उसके पेट में लात मार दी। दर्द से परेशान महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही महिला के परिजन पहुंचे और शव को एसडीएम के पास ले जाकर न्याय की गुहार लगाते हुए प्रदर्शन किया। जिससे यातायात जाम हो गया। जानकारी लगते ही एसडीएम सहित पुलिस बल पहुंचा और कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर मामला शांत हो सका।
ग्राम इकलोद निवासी ३० वर्षीय विद्याबाई वंशकार के साथ शनिवार की रात को उसके पति संजू वंशकार ने शराब के नशे में धुत्त होकर बेरहमी से मारपीट की थी। जिसकी सूचना महिला ने मोबाइल कर अपने परिजनों को रात को ही दे दी थी। लेकिन परिजन उसके पास आते तब तक देर हो चुकी थी और रविवार की सुबह वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पथरिया पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल लेकर आई जिसकी जानकारी महिला के परिजनों को लगने पर वे अस्पताल पहुंचे और शव को ट्रेक्टर-ट्राली से एसडीएम कार्यालय के सामने ले गए और मुख्य मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे,
जिसकी जानकारी लगते ही थाना प्रभारी प्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे और परिजनों को जैसे-तैसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वे सभी आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग कर रहे थे। टीआई के आश्वासन पर परिजन माने और मामला जैसे-तैसे शांत हुआ। परिजनों का आरोप था कि संजू आए दिन उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। इस मामले में टीआई शर्मा ने बताया कि मर्ग की कायमी कर मामला जांच में लिया गया है। लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा और उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
23 Apr 2018, 8:05 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.