
विदिशा। MP में सीएम शिवराज सिंह ने आज शुक्रवार को प्रदेश की जनता को कई बड़ी सौगात दी हैं। इसी कड़ी में सीएम शिवराज शुक्रवार को विदिशा पहुंचे , यहां उन्होंने किसान सम्मान नीधि के तहत किसानों के खाते में राशि अंतरित की साथ ही युवाओं के हित में कई बड़ी घोषणाएं की है। सीएम ने यहां लाड़ली बहना योजना को भी लागू करने की बात कही। उन्होंने यहां ये भी बताया कि विकास यात्रा 5 फरवरी से शुरू हो रही है।
लाड़ली बहना योजना : हर महीने आएंगे 1 हजार रुपए-
यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में लाड़ली बहना योजना को लागू करने की घोषणा कर दी है। सीएम ने भरे मंच से इसकी घोषणा की। इस योजना के अनुसार शिवराज सरकार आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 1000 रुपए की राशि दी जाएगी। यानि इसके तहत अब हर महीने बहनों को 1 हजार रुपए दिए जाएंगे।
इस अवसर पर सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि लड़कियों को सशक्त करने के लिए क्रेंद्र सरकार के साथ साथ राज्य सरकार भी कई योजनाएं चला रही है। इसी कड़ी में सीएम ने आज घोषणा करते हुए कहा कि मेडिकल, इंजीनियरिंग, आईआईएम कॉलेज की फीस मामा भरेगा। इससे प्रदेश के गरीबों की सहायता की जाएगी।
वहीं सीएम ने आगे कहा कि जो लोग राशन से वंचित रह गये हैं, वह आवेदन दे सकते है। इसके साथ ही उन्होंने भरे मंच से बदमाशों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी गुंडे बदमाश को मैं नहीं छोडूंगा। इतना ही नहीं माफियाओं से छुड़ाई 23 हजार एकड़ जमीन गरीबों में बांटने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि जिसके पास जमीन का एक टुकड़ा भी नही, उसे फ्री जगह भी दूंगा।
Published on:
03 Feb 2023 07:43 pm
बड़ी खबरें
View Allविदिशा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
