विदिशा. कांगे्रस ने भाजपा सरकार के खिलाफ शंखनाद कर प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद डागा के साथ परिवर्तन रैली निकाली। सुबह मनोहर टॉकीज के पास से यह रैली शुरू हुई। इसमें शामिल कार्यकर्ता दुपहिया वाहनों पर सवार हो कांगे्रस का झंडा लिए थे।
देशभक्ति गीतों के साथ विभिन्न मार्गों से होकर यह रैली सर्किट हाउस पर समाप्त हुई। इस मौके पर प्रदेश कांगे्रस के कोषाध्यक्ष डागा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश है। इससे प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव के नेतृत्व में कांगे्रस सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। इसके लिए कार्यकर्ता कमर कसकर मैदान में उतर जाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. मेहताबसिंह यादव, प्रदेश सचिव विकास शर्मा ने भी संबोधित किया। रैली में इंका नेता शशांक भार्गव, रणधीरसिंह, कमल सिलाकारी, अशोक ताम्रकार, पंकज जैन, नारायणसिंह, लक्ष्मण सिंह, प्रवक्ता सुशील शर्मा, अर्पित उपाध्याय, महेंद्र यादव, रतनसिंह यादव, राजेश यादव, सुरेंद्र भदौरिया, अवधेश दुबे, डॉ. शैलेंद्र कटारिया, अजय कटारे, रामराज दांगी, जयंत अग्रवाल, अशद खान आदि मौजूद थे।