प्रदेश में पहली पाठशाला
चैंबर ऑफ कामर्स के जिलाध्यक्ष तलरेजा ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से जीएसटी की प्रदेश में यह पहली पाठशाला है। इसमें चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी हृदेश सोनी, नीलेश अग्रवाल, मनीष अरोरा, कमलेश गर्ग, मनीष लश्करी, विकास जैन, विश्वनाथ अग्रवाल, करतारसिंह धाकड़ आदि सभी पाठशाला को तैयार करने में लगे हैं। पाठशाला का संचालन स्थायी रूप से हो इसके लिए प्रशिक्षार्णियों से फीस के रूप में सामान्य राशि भी ली जाएगी।