1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदिशा में कार समेत पानी में डूब गया परिवार, तीन बच्चों और मां के शव मिले

एमपी के विदिशा में दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। हादसा तब हुआ जब अपने खेत से वापस घर लौट रहा एक परिवार कार समेत पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा। कार में परिवार के 6 सदस्य सवार थे जिनमें से 2 को बचा लिया गया लेकिन 3 बच्चों और 1 महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
shajad.png

एमपी के विदिशा में दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई

एमपी के विदिशा में दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। हादसा तब हुआ जब अपने खेत से वापस घर लौट रहा एक परिवार कार समेत पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा। कार में परिवार के 6 सदस्य सवार थे जिनमें से 2 को बचा लिया गया लेकिन 3 बच्चों और 1 महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

विदिशा पुलिस के अनुसार हैदरगढ़ के शहजाद खान पत्नी और बच्चों सहित अपने खेत अमरपुर गए थे। देर शाम वहां से लौट रहे थे कि रास्ते में उनकी कार बेकाबू हो गई और पानी से भरे एक गड्ढे में जा गिरी। कार में सवार लोग डूब गए। शहजाद खान और ड्राइवर तो बच गए पर उनकी पत्नी व तीनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

यह हादसा प्रशासन की लापरवाही के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि यहां बन रही एक रोड के लिए सड़क के किनारे से ही मुरम निकाली जा रही है। मुरम के लिए खोदे गए गड्ढे में ही कार गिरी जिसमें बच्चों और महिला की मौत हुई। विदिशा की ग्यारसपुर तहसील में अमरपुर में ये सड़क निर्माण चल रहा है। इसके लिए मुरम खोदने के लिए करीब 20 फीट तक गड्ढा खोदा जा चुका है जोकि पानी से भरा है।

बताते हैं कि कार एकाएक बेकाबू हो गई और ड्राइवर संभाल नहीं पाया। पूरा परिवार कार समेत इसमें जा घुसा। तुरंत रेस्क्यू शुरु किया गया और स्थानीय लोगों ने शहजाद खान व ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में गोताखोर आए जिन्होंने शहजाद खान की पत्नी और बच्चों के शव बाहर निकाले। एक बच्चे का शव काफी देर बाद मिल सका। रेस्क्यू रात करीब 12 बजे तक चला।

Story Loader