
किराया बढऩे से पड़ेगी महंगाई की मार
विदिशा. बस ऑपरेटर्स की मांग पर यात्री बसों के किराये में जल्द ही 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने वाली है। शासन स्तर से इसकी सूचना जारी कर दी गई है, नोटिफिकेशन जारी होना शेष है। ऐसे में अब आम नागरिकों का बसों में यात्रा करना मुश्किल हो जाएगा।
पेट्रोल, डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए। प्रदेशभर के बस ऑपरेटर्स ने यात्री किराया बढ़ाए जाने का निर्णय लिया। जिसके चलते शासन से बसों के किराये में ४० प्रतिशत वृद्धि किए जाने की मांग शासन से की थी। लेकिन शासन ने महज १० प्रतिशत किराया बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है।
जिसके संबंध में लिखित निर्देश जल्द सभी बस ऑपरेटर्स को मिल जाएंगे। बसों का किराया करीब साढ़े तीन साल बाद बढ़ाया जा रहा है। बस ऑपरेटर्स से मिली जानकारी के अनुसार अभी बस किराया शुरुआत में पांच किमी का सात रूपए और उसके बाद पर किलोमीटर .९७ पैसे किराया यात्री से लिया जाता है। लेकिन १० प्रतिशत कि वृद्धि होने से पर किमी किराया करीब १ रूपए 5 पैसे तक बढ़ जाएगा।
तो थम जाएंगे पहिया
बस ऑपरेटर्स के अनुसार डीजल के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि के चलते सरकार से बस किराये में ४० प्रतिशत वृद्धि करने की मांग की थी, लेकिन महज १० प्रतिशत सरकार द्वारा बढ़ाए जाने बस ऑपरेटर्स नाराज हैं और कम से कम २० प्रतिशत बढ़ोतरी करने की मांग कर रहे हैं। बस ऑपरेटर्स इसी मुद्दे को लेकर एक-दो दिन में बैठक करने का मन बना रहे हैं और उसके बाद यात्री किराया में २० प्रतिशत बढ़ोतरी नहीं होने की दशा में हड़ताल पर जाने की बात कह रहे हैं। जिससे जिलेभर में बसों के पहिया थम जाएंगे और हजारों यात्री परेशान होंगे।
नौ हजार से अधिक यात्री करते हैं यात्रा
विदिशा में दिनभर में करीब २५० से अधिक बसों का आना-जाना होता है। जिनसे करीब 9 हजार से अधिक यात्रियों का प्रतिदिन आना-जाना होता है। इनमें करीब १ हजार से अधिक विद्यार्थी यात्री भी शामिल हैं, जिन्हें गांव से स्कूल, कॉलेज तक आने-जाने के लिए अपडाउन करना पड़ता है।
आरटीओ द्वारा कार्रवाई नहीं करने से नाराजगी
बस ऑपरेटर्स की मानें तो लटेरी से शमशाबाद, विदिशा से गुलाबगंज, करारिया, कुरवाई मार्ग सहित कुछ अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में अनाधिकृत रूप से ऑटो से यात्रियों को ले जाया जाता है। ऐसे में बस के लिए पर्याप्त यात्री नहीं मिल पाते और बस खाली चलाना पड़ती है। जिससे नुकसान होता है। शक्ति बस सर्विस से मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए प्रशासन को बस ऑपरेटर्स कई बार लिखित में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अनाधिकृत रूप से चल रहे वाहन चालकों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते भी किराया में बढ़ोतरी की मांग की जा रही है।
ये बोले जिम्मेदार
यात्री बसों के किराये में १० प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव की सूचना जारी हो गई है। जल्द नोटिफिकेशन आने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।
गिरजेश वर्मा, डीटीओ, विदिशा
Published on:
25 May 2018 10:04 am
बड़ी खबरें
View Allविदिशा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
