
विदिशा. यात्रा में आए विदेशियों ने भी बापू की प्रतिमा का इस तरह अभिवादन किया।
विदिशा. न्याय और शांति के लिए निकाली जा रही वैश्विक पदयात्रा दिल्ली से जिनेवा के लिए निकली है। 2 अक्टूबर को शुरू हुई यह पदयात्रा इन दिनों विदिशा में है। इसका नेतृृत्व प्रसिद्ध गांधीवादी राजगोपाल पीवी कर रहे हैं, यात्रा में कई विदेशी भी शामिल हैं।
मंगलवार को यह जय जगत यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नीमताल गांधी चौक पहुंची जहां विदेशियों ने भी गांधी प्रतिमा पर माल्र्यापण किया। इस अवसर पर विधायक शशांक भार्गव ने कहा कि जय जगत पदयात्रा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूल मंत्र सत्य और अहिंसा के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का सकारात्मक प्रयास है।
2 अक्टूबर 2019 को राजघाट नईदिल्ली से शुरू हुई यह जय जगत पदयात्रा निरंतर एक वर्ष तक चलते हुए करीब 10 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी और 2 अक्टूबर 2020 को जिनेवा पहुंचेगी। मंगलवार को यह यात्रा शहर के मुख्य मार्गों पर निकली। गांधी के गीतों और भजनों को गाते लोग पदयात्रा में शामिल हुए।
नीमताल गांधी प्रतिमा पर सभी ने बापू की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया। सुबह सेंट मेरी स्कूल और ट्रिनिटी कान्वेंट स्कूल के बच्चों के बीच पहुंचकर जय जगत यात्रा का नेतृत्व कर रहे राजगोपाल ने गांधी के सिद्धांतों खासकर अहिंसा के मूृल मंत्र को आज के परिपे्रक्ष्य में आवश्यक बताया और विश्व शांति के प्रयासों में विद्यार्थियों की भूमिका का जिक्र किया। विधायक शशांक भार्गव ने पदयात्रियों का स्वागत किया।
Published on:
20 Nov 2019 01:16 pm
बड़ी खबरें
View Allविदिशा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
