
आनंदपुर। रैली के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीण।
आनंदपुर। सामाजिक संगठन जन चेतना मंच आनंदपुर द्वारा भारत के प्रखर राष्ट्रभक्त सुभाष चंद्र बोस की 123वी जयंती पर ग्राम बंदीपुर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। वहीं जगह-जगह आयोजन हुए।
संगठन के अनिल कुशवाह ने बताया की सुभाष चन्द्र की जयंती पर बंदीपुर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत ग्राम के एकीकृत माध्यमिक शाला परिसर में नेताजी की तस्वीर पर माल्यर्पण कर की गई। मुख्यातिथि के रूप में मुख्यकार्यपालन अधिकारी निर्देशक शर्मा व नायब तहसीलदार दौजीराम अहिरवार आदि मौजूद रहे। रैली ग्राम के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। इस दौरान रैली में शामिल बच्चे और युवा सुभाषचंद्र बोस के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इसके साथ ही नशा मुक्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य व स्वच्छता पर आधारित उद्घोष करते हुए चल रहे थे। रैली का समापन गांव के चौराहा पर हुआ, जहां सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपंद पंचायत सीईओ शर्मा ने कहा कि से नशा से दूर रहने, गांव में स्वच्छता बनाए रखने और पानी के संरक्षण के लिए कहा। नायब तहसीलदार दौजीराम अहिरवार ने महिला सशक्तिकरण व जनभागीदारी के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक प्रताप सिंह धाकड़ ने सभी अभिभावकों से अपने-अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने के लिए कहा। संगठन के उपाध्यक्ष राधारमण मीणा ने सुभाषचंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके पद्चिन्हों पर चलने के लिए कहा। मंच संचालन शिक्षक देवेंद्र बघेल ने किया। इस दौरान ग्राम रोजगार सहायक प्रदीप राठौर, नेहरू युवा केन्द्र के अनिल कुशवाह, सुषमा चिढ़ार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ओमवती शर्मा, समंदर जादौन सहित बड़ी संख्या में बच्चे और ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्यारसपुर में भी किया बोस को याद
ग्यारसपुर। सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर ग्यारसपुर में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष गजराज सिंह कुशवाह की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं उन्हें याद किया गया। इस दौरान ग्यारसपुर सोसायटी अध्यक्ष स्वदीप रघुवंशी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गजराज सिंह कुशवाह, जनपद सदस्य हैदरगढ़ शैतान सिंह कुशवाह ठाकुर, जगन्नाथ प्रजापति आदि मौजूद रहे।
Published on:
23 Jan 2020 09:55 pm
बड़ी खबरें
View Allविदिशा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
