
कांदई नदी का अस्थाई पुल ढहा, लटेरी-आरोन-गुना मार्ग बंद,कांदई नदी का अस्थाई पुल ढहा, लटेरी-आरोन-गुना मार्ग बंद
आनंदपुर/ विदिशा. गुरुवार सुबह 5 बजे से हुई तेज बारिश से नदी में अधिक पानी जमा हो गया और पानी के अधिक जमाव का दबाव कांदई नदी पर बनाया गया अस्थाई पुल नहीं सहन कर पाया। तेज बारिश के बीच उसका एक बड़ा हिस्सा ढह गया और मिट्टी बह गई। इस पुल के ढह जाने से लटेरी-आरोन-गुना मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। सूचना मिलते ही लोनिवि के दिनेश शर्मा यहां पहुंचे और पुल के दोनों ओर बैरीकेट्स लगाकर रास्ता बंद करा दिया। अब इस रास्ते से फिलहाल कोई भी दो या चार पहिया वाहन नहीं आ जा सकेंगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टूटे हुए पुल की मिट्टी के ऊपर से एक ट्रक के निकल जाने के बाद मिट्टी नीचे धंसक कर बह गई। हालांकि यदि ट्रक गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
सितंबर 2019 में टूटा था यह पुल
उल्लेखनीय है कि कांदई नदी पर बना पुल 28 सितंबर 2019 की शाम 7.15 पानी के तेज बहाव के कारण टूट कर धराशाई हो गया था। इसके बाद लोनिवि ने आनन-फानन में इस पुल पर दो पोल नीचे रखकर ऊपर से मिट्टी डालकर अस्थाई व्यवस्था कर इसे आवागमन के लायक बना दिया था। लेकिन पानी निकलने का पर्याप्त रास्ता ना होने की वजह से यह मिट्टी फिर धसक गई और अब यह रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। वर्ष भर निकल गया, लेकिन इस पुल को पक्का करने या स्थाई निर्माण का रास्ता लोनिवि नहीं खोज सका।
Published on:
02 Jul 2020 07:49 pm
बड़ी खबरें
View Allविदिशा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
