28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

7 अप्रेल से शुरू होगी कथा, धीरेंद्र शास्त्री के दरबार के लिए बन रहा दो लाख वर्गफीट का पंडाल

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री अब विदिशा आएंगे। यहां उनकी भागवत कथा के साथ ही लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, संत समागम एवं भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है जिनकी व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। बटेश्वर भागवत सेवा संस्थान के तत्वावधान में ये कार्यक्रम बायपास स्थित बालाजी पैराडाइज में होंगे।

2 min read
Google source verification
dheerendrashastri.png

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री अब विदिशा आएंगे

विदिशा. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री अब विदिशा आएंगे। यहां उनकी भागवत कथा के साथ ही लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, संत समागम एवं भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है जिनकी व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। बटेश्वर भागवत सेवा संस्थान के तत्वावधान में ये कार्यक्रम बायपास स्थित बालाजी पैराडाइज में होंगे। खास बात यह है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा के लिए विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है।

सभी कार्यक्रमों का आयोजन 6 से 13 अप्रेल तक होगा। बटेश्वर भागवत सेवा संस्थान के मीडिया प्रभारी डॉ अनंत श्रीवास्तव ने बताया कि यह आयोजन लगभग 40 एकड़ में किया जाएगा। इस आयोजन के अंतर्गत 5 अप्रेल को यज्ञ के यजमानों का मुंडन एवं दशविधि स्नान बांग्ला घाट बेतवा तट पर होगा। 6 अप्रेल को सुबह 8 बजे से कलश यात्रा देवी के बाग से शुरू होगी जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल पहुंचेगी। कलश यात्रा में 5100 श्रद्धालु महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण करके चलेंगी। कलश यात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट एवं बैंड शामिल होंगे।

लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए सात अप्रेल से मंडप प्रवेश होगा। काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक के मुख्य आचार्यत्व में काशी एवं नगर के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा यज्ञ संपन्न कराया जाएगा। इसी दिन से शाम 4 बजे से 7 बजे तक बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भागवत कथा सुनाएंगे। आयोजन में अनेक संत.महंत शामिल होंगे। समिति के कोषाध्यक्ष सौरव सोनी ने बताया कि 11 अप्रेल की रात्रि 9 बजे से सुप्रसिद्ध भजन गायक बाबा चित्र विचित्र के भजन होंगे। इसी क्रम में 11 से 13 अप्रेल तक सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंडित अंकित कृष्ण तेंगुरिया द्वारा भक्त चरित्र का गायन होगा। 9 एवं 10 अप्रेल को बागेश्वर बालाजी का दरबार सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

कथा में रोजाना दो से तीन लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। समिति के उपाध्यक्ष अक्षय दुबे ने बताया कि इसके लिए दो लाख वर्गफीट का पंडाल तैयार किया जा रहा है। रोजाना करीब 50 हजार लोगों के प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है। पूरे आयोजन में लगभग 2 हजार सेवादार एवं 1500 से अधिक पुलिसकर्मी अपनी सेवाएं देंगे। बिहार से आए कारीगरों द्वारा भव्य एवं पांच मंजिला यज्ञशाला तैयार की जा रही है। कथा के मुख्य यजमान मुकेश टंडन, सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा, दिनेश कुशवाहा, सुनील रघुवंशी आदि आयोजन के लिए तैयारियों में सहभागिता निभा रहे हैं।