15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच रूपए में सड़कों पर गौ सेवा के प्रदर्शन से नगर परेशान

जयस्तंभ चौक और माधवगंज पर रोज होते हैं हादसे

2 min read
Google source verification
vidisha, vidisha news, vidisha patrika, patrika newsm patrika bhopal, bhopal mp, animals, cow, vidisha animals,

पांच रूपए में सड़कों पर गौ सेवा के प्रदर्शन से नगर परेशान

विदिशा। गौ सेवा हमारे शास्त्रों में बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है। लेकिन गौ सेवा के चौराहों पर प्रदर्शन से नगर के कई इलाके बहुत परेशान हैं। गायों को चारे और गौ सेवा के नाम पर 5-10 रूपए का घास खरीदकर चौराहों पर बिखेर देने से प्रमुख चौराहे पर मवेशियों का जमघट लग रहता है। वे लड़ते हैं और भागते हैं, जिससे रास्ता चलते लोग, वाहन और मवेशी भी कई बार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इन मवेशियों के कारण कई बार निकलने का रास्ता तक नहीं बचता।

शहर के जयस्तंभ चौक पर जय कॉम्पलेक्स के सामने ऐसी गौ सेवा का प्रदर्शन रोजाना और लगभग दिन भर जारी रहता है। यही कारण है कि जयकॉम्पलेक्स से तोपपुरा की ओर जाने वाला मार्ग अक्सर मवेशियों के कारण बाधित रहता है। काफी जगह होने के बावजूद यहां से निकलना अक्सर संभव नहीं होता। यहीं पर चारा, पत्तियां बेचने वाले बैठते हैं। जिनसे ५-१० रूपए का चारा लेकर लोग मवेशियों को खिलाने के लिए चौराहे पर ही दिन भर बिखेरते रहते हैं। इस चारे के लिए मवेशियों मेें छीनाझपटी मचती है और वे इस दौरान दौड़भाग कर लड़ते रहते हैं, जिससे कई बार राहगीर दुघर्टनाग्रस्त हो जाते हैं।

माघवगंज चौराहे पर कांच मंदिर के सामने भी इसी तरह का आलम सुबह-शाम दिखाई देता है। यहां भी लोग दिखावे के लिए चारा चौराहे पर बिखेर देते हैं और फिर शुरू होती है मवेशियों की धींगामस्ती, जिसे देखने से पहले ही ऐसे दानदाता गायब हो जाते हैं अपनी गौ सेवा का प्रदर्शन करके। जबकि हालात यह हैं कि बीमार और निशक्त गायें कई गौशालाओं में चारे और भोजन के लिए तरस रही हैं। वहां ऐसा चारा डालकर गौ सेवा करने वाले नहीं जाते। उन गायों को मवेशियों को चारे की और दान की ज्यादा जरूरत है।
नगरपालिका और यातायात अमले को भी नगर में इस तरह चौराहों पर किए जाने वाले गौ सेवा के प्रदर्शन पर रोक लगाना चाहिए। चौराहों पर चारा डालना प्रतिबंधित किया जाए, ताकि हादसे रुक सकें और रास्ते बाधित न हों। गौ सेवा के लिए गौ शालाओं में पहुंचने के लिए जागरुकता भी जरूरी है।

गौ सेवा का यूं सार्वजनिक चौराहों पर प्रदर्शन बिल्कुल आपत्तिजनक और दूसरोंं के लिए परेशानी का कारण है। यह बंद होना चाहिए। गौ सेवा के लिए गौ शालाओं में लोग जाएं, वहां चारा डालें। चौराहों पर ऐसे प्रदर्शन से न सिर्फ राहगीर, वाहन बल्कि मवेशी भी दुघर्टनाग्रस्त होते हैं। गौ शालाओं की संख्या भी बढ़ाई जाने की जरूरत है।
-संजीव शर्मा, अध्यक्ष, सनातन श्रीहिन्दू उत्सव समिति विदिशा