देहात थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक ग्रामीण और परिजन हंगामा करने लगे थे उनका आरोप था कि प्रशासन मदद नहीं कर रहा है। हंगामा बढ़ते देख एसडीओपी और एसडीएम को इसकी सूचना दी गई। एसडीएम ने नायब तहसीलदार दिलीप जडिय़ा को भेजा और देहात थाना और सिटी थाने का संपूर्ण बल उदयपुर नदी पर भेजा गया। टीआई बृजेश भार्गव और टीआई योगेन्द्र दांगी अपने बल के साथ नागरिकों को समझाने में लगे थे लेकिन नागरिक नहीं मान रहे थे। इसके बाद एसडीएम प्रकाश नायक, एसडीओपी देवेन्द्र यादव भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया।