19 अगस्त को पत्रिका ने पुलिस अधिकारियों के माध्यम से पूरे मामले की तफ्तीश करते हुए प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, जिसमें कहा गया था कि दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब मैनेजर हत्याकांड के मास्टरमाइंड की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस की निगाह में गार्डन मालिक का परिवार भी शंका के दायरे में है। इस खबर के प्रकाशित होने के बाद गार्डन मालिक के परिवार से राजेश वर्मा, संचालक राकेश वर्मा की पत्नी, उनके वे कई कर्मचारी जिनसे पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की थी, नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन और बीजेपी नेता संदीप डोंगर सिंह सहित करीब 30 लोग मुख्यमंत्री निवास पहुंचे।