विदिशा. मंगनी के बाद लड़के और उसके माता-पिता द्वारा लड़की के परिजनों से फोन पर 5 लाख रुपए नकद दहेज के रूप में मांगे। लेकिन लड़की वालों द्वारा असमथ्तिा जताने पर संबंध तोड़ दिया गया।
मामला गंजबासौदा का है। गे्रजुएट और प्रायवेट स्कूल में शिक्षिका की मंगनी 11 दिसम्बर को टीकमगढ़ के दीगोड़ा गांव निवासी विनोद अहिरवार से हुई थी। मंगनी तक सब कुछ ठीक चला और छुटपुट मांगों के अलावा कहीं कोई विवाद सामने नहीं आया। विनोद प्रायवेट कंपनी में जॉब करता है। लड़की के भाई ने बताया कि दिसम्बर में ही हुई मंगनी के बाद विनोद अहिरवार ने मोबाइल करके पांच लाख रुपए दहेज में नकद मांगे। लेकिन हम लोग इतनी बड़ी राशि देने में सक्षम नहीं थे, इसलिए मना किया तो उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। यह मामला पुलिस तक पहुंच चुका है।