11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

विदिशा के ‘मुख्यमंत्री’ बने ‘मामा’, दिलचस्प है ये किस्सा

MP News: मध्यप्रदेश के विदिशा से ऐसा चौंकानें वाला मामला सामने आया है। जिसे सुनकर शायद आप भी चौंक जाएं। यहां पर एक व्यक्ति का नाम मुख्यमंत्री कुशवाह है।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

MP News: मध्यप्रदेश के विदिशा से एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है। जिसे देख और सुनकर सब हैरान हैं। जहां विदिशा के मुख्यमंत्री की चर्चा जोरों पर है। अगर विदिशा का नाम मुख्यमंत्री से जोड़ा जाए तो आपके जहन में शिवराज सिंह चौहान का नाम ही आएगा, लेकिन ऐसा नहीं है। एक व्यक्ति का नाम ही मुख्यमंत्री कुशवाह है। जो कि विदिशा के रहने वाले हैं।

क्या आप जानते हैं विदिशा का मुख्यमंत्री कौन?


विदिशा के रहने वाले मुख्यमंत्री कुशवाह नाम के व्यक्ति पेशे से ऑटो चालक हैं। वह सुर्खियों में कैसे आए। हम आपको बताते हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री की बहन के घर बेटी हुई थी। तो इस तरह वह मामा बन गए। ऐसे में जब वह मामा बने तब से ही 'मुख्यमंत्री बने मामा' का नाम सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं बटोर रहा है।

ये भी पढ़ें- लाड़ली बहनों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! इस दिन खाते में आएगी 19वीं किस्त

'मुख्यमंत्री बने मामा'


मुख्यमंत्री कुशवाह की बहन ने 26 नवंबर 2024 को बेटी को जन्म दिया है। जिसके बाद से विदिशा में मुख्यमंत्री बने मामा की चर्चा जोरों-शोरों से उठ रही है। मुख्यमंत्री कुशवाह लटेरी तहसील के रूसिया गांव के रहने वाले हैं। उनके दादाजी और पिताजी गांव के सरपंच रहे चुके हैं। उनके पिताजी एक बार सरपंच का चुनाव हार गए थे। साल 1995 आया और उनका जन्म हुआ। तब से ही पिताजी ने उनका नाम मुख्यमंत्री रख दिया।