24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीमताल से विवेकानंद चौराहा तक 85 लाख में बनेगी सड़क

नपा द्वारा बारिश पूर्व सड़क बनाने की तैयारी
3 min read
Google source verification
नीमताल से विवेकानंद चौराहा तक 85 लाख में बनेगी सड़क

नीमताल से विवेकानंद चौराहा तक 85 लाख में बनेगी सड़क

विदिशा। नगरपालिका द्वारा विवेकानंद चौराहा से नीमताल चौराहा तक उखड़ी सड़क को अब नए स्वरूप में लाने जा रही है। इसकी टैंडर प्रक्रिया जारी है। नपा से मिली जानकारी के अनुसार 85 लाख की लागत से इस सड़क का निर्माण होगा एवं बारिश पूर्व तक सड़क को दुरस्त कराकर डामरीकरण का कार्य पूरा कराए जाने की तैयारी है। मालूम हो कि शहर में विदिशा से सांची-भोपाल जाने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क करीब एक वर्ष से खराब हालत में है। दरअसल यह सीसी सड़क है और इस पर डामर की पतली परत बिछा दी गई थी जिससे बारिश में यह डामर जगह-जगह से उखड़ गया और सड़क बदहाल हो गई। वर्ष भर से इस सड़क की मरम्मत की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा इससे वाहन चालक काफी परेशान हैं। अब नगरपालिका द्वारा इस पूरी सड़क को नया बनवाने की तैयारी में है। नपा से मिली जानकारी के औसतन यह सड़क करीब 15 मीटर चौड़ी और करीब 1700 मीटर लंबी रहेगी। इस सड़क का कार्य टैंडर प्रक्रिया में है और इस प्रक्रिया के पूरा होते ही कार्य तेज गति से कराया जाएगा और बारिश से पहले यह सड़क तैयार कराई जाएगी ताकि लोगों को बारिश के दौरान असुविधा का सामना न करना पड़े।

-----
इस हाल में है सड़क, होते हैं हादसे

यह सड़क शहर की महत्वपूर्ण सड़कों में है इसके किनारे वाहनों के कई शो-रूम, सब्जी मंडी, बस स्टैंड, जिला अस्पताल, गर्ल्स कॉलेज, उत्कृष्ट स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, कलेक्ट्रेट आदि निजी और शासकीय संस्थान है। वहीं विदिशा से सांची और भोपाल जाने का भी यह मुख्य मार्ग है जिससे इस मार्ग पर आवागमन अधिक होता है लेकिन पिछले एक वर्ष यह सड़क कई स्थानों पर उखड़ चुकी है। नीमताल चौराहा पर कई जगह गड्ढे हो चुके वहीं बस स्टैंड के पास काफी हिस्से में सड़क का डामर उखड़ चुका है। इसी तरह गुलाब वाटिका के पास भी सड़क की हालत खराब है। इसके बाद जिला अस्पताल से पूर्व एवं गर्ल्स कॉलेज से काफी दूर तक सड़क पर बीच का हिस्सा गड़ढे में तब्दील है। सड़क के जोड़ भी खुल चुके जिससे दोपहिया वाहन फिसलते हैं आए दिन गड्ढों से बचने के चक्कर में वाहन टकराते और लोग घायल होते हैं।
---------------
हो चुके कई बार प्रदर्शन

सड़क की खराब हालत को लेकर कांग्रेस नेता कई बार आंदोलन कर चुके। इन आंदोलनों के दौरान ट्राली में रेत-गिट्टी से कुछ गड्ढों को भरकर प्रशासन की सड़क की दुर्दशा की तरफ ध्यान आकृष्ट किया जाता रहा। प्रशासन की ओर से आश्वासन भी मिले पर पूरा वर्ष गुजर गया सड़क के गड्ढे तक नहीं भरे जा सके। जबकि नपा ने शहर भर की सड़कों की मरम्मत के लिए 20 लाख का टैंडर निकाला था और कई माह गुजरने के बाद ठेकेदार ने कार्य करने से मना कर दिया। इससे न केवल यह सड़क बल्कि शहर की सभी अंदरूनी सड़कें बुरे हाल में है जो बारिश में लोगों के लिए आफत बनेगी।
---------

वर्जन
इस सड़क के निर्माण से राहत मिलेगी लेकिन सीसी रोड पर डामर डालने का औचित्य समझ से परे हैं। यह डामर बारिश में उखड़ जाता है। इसलिए कार्य मजबूती से हो ताकि ज्यादा समय तक लोग राहत महसूस कर सकें।

-सुरेश मोतियानी, किराना व्यवसायी
-----------

जनता की सुविधा नपा की प्राथमिकता में होना चाहिए, लेकिन इन सुविधाओं की हमेशा अनदेखी होती आई है। यह सड़क लंबे इंतजार के बाद बन रही। शास्त्री नगर के पास इस सड़क पर नया एक्सीडेंटल जोन बन रहा है। सड़क निर्माण के दौरान
सुरक्षा पाइंटाें का भी ध्यान रखा जाए तो अच्छा होगा। प्रमोद व्यास, एडवोकेट

----------------------
सड़क का कार्य टैंडर प्रक्रिया में है। यह सड़क 85 लाख की लागत से नीमताल से विवेकानंद चौराहा तक बनाई जाएगी। बारिश पूर्व यह कार्य पूरा कराया जाएगा। सड़क पर सफेद पट्टी,जेब्रा क्रॉसिंग, मार्किंग, संकेतक आदि भी सड़क कार्य में शामिल रहेंगे।

-वायएस भदौरिया, सब इंजीनियर, नपा
-----------------------------