6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फुट ओवर ब्रिज से निर्माण हटा तो कई स्थानों पर नजर आई जंग

रेलवे स्टेशन से एफओबी के नीचे बने कक्ष को तोड़ा गया।

less than 1 minute read
Google source verification
फुट ओवर ब्रिज से निर्माण हटा तो कई स्थानों पर नजर आई जंग

फुट ओवर ब्रिज से निर्माण हटा तो कई स्थानों पर नजर आई जंग

विदिशा। रेलवे स्टेशन से अब फुट ओवर ब्रिज से निर्माण कार्य हटाने का कार्य शुरू हो गया है। भोपाल में हुए हादसे के बाद रेलवे प्रशासन इस दिशा में सक्रिय हुआ है। एक दिन पूर्व ब्रिज के नीचे 37 वर्ष से संचालित सार्वजनिक प्याऊ को यहां से हटाया गया वहीं बुधवार की सुबह यहां ब्रिज के नीचे निर्मित कक्षों को हटाने का कार्य चलता रहा।

कक्ष के हटने के बाद कई स्थानों पर जंग लगी नजर आई है। मालूम हो कि रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म क्रमांक-1 पर ब्रिज के नीचे कई वर्षों से कक्ष बना हुआ था। प्लेटफार्म क्रमांक-2 पर भी ब्रिज के नीचे ऐसी ही स्थिति है। भोपाल में हादसे के बाद रेलवे अधिकारियों का ध्यान इस ओर गया और अब ब्रिज के नीचे के निर्माण कार्य हटाना शुरू हो गया है।

बुधवार की सुबह से इस कक्ष को तोडऩे के लिए मजदूर लगे रहे। रेलवे इंजीनियरों की देखरेख में चले इस कार्य के दौरान यहां से कक्ष की दीवारे तोड़ दी गई। इससे नीचे की ओर पिलर व कुछ स्थानों पर जंग लगी पाई गई जिसे घिसवाया गया और साथ में पुताई भी कराई गई। वहीं कुछ जगह पर बेल्डिंग का कार्य भी हुआ।

इंजीनियरों ने बताया कि पुल में कोई कमी नहीं है। यहां कक्ष होने से पुल के अंदर की स्थिति दिखाई नहीं देती थी। सुरक्षा की दृष्टि से पुल के नीचे जहां भी को निर्माण कार्य है वे हटाए जा रहे। यह स्थान पूरी तरह खाली रखे जाएंगे ताकि कुछ ढका न रहे और कोई कमी हो तो उसे आसानी से देखा जा सके।