
Vidisha. Women's team will be stationed on 10 booths of Vidisha Vidhan Sabha.
विदिशा. इस बार का विधानसभा चुनाव बहुत खास है। महिला मतदान कर्मियों को बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। जिले के 22 मतदान केन्द्रों को पिंंक पोलिंग बूथ बनाया गया है। यहां पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान दल के सभी कर्मचारी महिलाएं ही होंगी।
यहां तक कि महिला पुलिस बल की व्यवस्था भी की जा रही है। पिंक पोलिंग बूथ पर तैनात रहने वाली मतदानकर्मियों को खास प्रकार का ड्रेस कोड भी लागू रहेगा। महिला सशक्तिकरण के मद्देनजर यह पहल की जा रही है। जिले के ऐसे 22 मतदान केन्द्रों में से सर्वाधिक 10 विदिशा विधानसभा के ही हैं।
सभी मतदान केन्द्र शहरी क्षेत्र में
पूरी तरह महिलाओं के जिम्में मतदान केन्द्रों की व्यवस्था का यह पहला प्रयोग है। इस लिहाज से पिंक पोलिंग बूथ भी शहरी क्षेत्र में ही बनाए गए हैं। आयोग की मंशा थी कि हर विधानसभा से कम से कम दो-दो मतदान केन्द्रों को पिंक पोलिंग बूथ बनाया जाए, इस लिहाज से विदिशा की पांच विधानसभाओं से 10 पोलिंग बूथ पिंक बनाए जाना थे, लेकिन विदिशा से ही 10 पोलिंग बूथ बनाए गए, इसी तरह सिरोंज के 6 मतदान केन्द्रों को पिंक पोलिंग बूथ बनाया गया। शेष बासौदा, कुरवाई और शमशाबाद से 2-2 मतदान केन्द्र पिंक बूथ बनाए गए हैं।
विधानसभा- केन्द्र क्रमांक- मतदान केन्द्र- कुल मतदाता
विदिशा- 125 भगतसिंह कॉलोनी विदिशा 672
विदिशा- 150 बरईपुरा स्कूल विदिशा 1042
विदिशा- 162 लुहांगी शाला विदिशा 899
विदिशा- 190 डाइट परिसर विदिशा 1060
विदिशा- 194 ब्रिलिएंट स्कूल विदिशा 671
विदिशा- 195 साकेत स्कूल विदिशा 662
विदिशा- 211 ईको सेंटर पूर्वीखंड विदिशा 957
विदिशा- 212 ईको सेंटर पश्चिम खंड 685
विदिशा- 213 पीपीएम स्कूल विदिशा 604
विदिशा- 222 सन्मति स्कूल पूरनपुरा विदिशा 716
गंजबासौदा- 44 जनपद ऑफिस उत्तरी बासौदा 1264
गंजबासौदा- 47 गोपाल पाठशाला पश्चिमी बासौदा 1253
कुरवाई- 122 कन्या शाला वार्ड 1 कुरवाई 895
कुरवाई- 126 कन्या हाई स्कूल दक्षिण कुरवाई 754
सिरोंज- 56 उत्कृष्ट स्कूल लटेरी 891
सिरोंज- 59 बालक प्राशा महा. प्रताप वार्ड लटेरी 924
सिरोंज- 61 बालक उमावि पश्चिम लटेरी 981
सिरोंज- 62 बालक माशा महा. प्रताप वार्ड लटेरी 733
सिरोंंज- 226 कन्या उमावि रावजी पथ पूर्व सिरोंज 856
सिरोंज- 227 कन्या उमावि रावजी पथ दक्षिण सिरोंज 1020
शमशाबाद- 122 कन्या उमावि उत्तरी शमशाबाद 1055
शमशाबाद- 123 कन्या उमावि नवीन शमशाबाद 623
19 हजार से ज्यादा मतदाता
जिले की पांच विधानसभाओं में बनाए गए 22 पिंक पोलिंग बूथ में 19217 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें से सर्वाधिक मतदाता बासौदा के मतदान केन्द्र क्रमांक 44 में हैं, ये पोलिंग बूथ बरेठ रोड स्थित जनपद पंचायत कार्यालय में बनता है।
यहां 1264 मतदाता हैं। बासौदा के ही मतदान केन्द्र क्रमांक 47 गोपाल पाठशाला के पश्चिमी भाग में 1253 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जबकि सबसे कम मतदाता विदिशा के हाजीबली तालाब क्षेत्र के पीपीएम स्कूल में बनाए गए मतदान केन्द्र क्रमांक 213 में है। यहां मात्र 604 मतदाता हैं।
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार इस बार पिंक पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। यह बताने का भी प्रयास है कि चुनाव जैसा अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य भी महिलाएं जिम्मेदारी पूर्वक निभा सकती हैं। पिंक पोलिंग बूथ पर सभी मतदानकर्मी महिलाएं ही होंगी। -केवी सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी विदिशा
Published on:
27 Oct 2018 09:05 am
बड़ी खबरें
View Allविदिशा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
