30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक बनने के लिए पहले 5 हजार युवाओं को दिलाएंगे रोजगार

सिरोंज सीट पर निशाना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Bhupendra Malviya

•

Updated: 18 May 2023, 4:04 AM IST

विधायक बनने के लिए पहले 5 हजार युवाओं को दिलाएंगे रोजगार

8 गुमटियों व ईंट से भरी 15 ट्रेक्टर-ट्रालियों को सड़कों से हटाया,8 गुमटियों व ईंट से भरी 15 ट्रेक्टर-ट्रालियों को सड़कों से हटाया,विधायक बनने के लिए पहले 5 हजार युवाओं को दिलाएंगे रोजगार

विदिशा। भाजपा स्वयं सेवी संस्थाएं प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राम रघुवंशी ने बुधवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे सिरोंज क्षेत्र से विधायक के दावेदार है और इससे पूर्व वे 5 हजार युवाओं को नौकरी दिलाने के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इसके लिए वे कई बड़ी कंपनियों के सतत संपर्क में है और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में उनकी पहली प्राथमिकता सिरोंज लटेरी क्षेत्र के युवा रहेंगे। इस कार्य की तैयारी में उन्होंने बताया कि इसके लिए तीन रथ तैयार कराए गए हैं और इस व्यक्तिगत प्लान को राम रोजगार-कथा नाम दिया गया है। यह रथ ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार संबंधी जानकारी देंगे। इसमें कक्षा 8वीं पास के युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर दिलाए जाएंगे जिसमें युवाओं को 10 से 25 हजार रुपए तक का मासिक वेतन मिल सकेगा। यह वेतन ट्रेनिंग समय का रहेगा। इसके बाद 15 से 20 प्रतिशत वेतन बढ़ेगी। इसके लिए 15 मई से सिरोंज में कार्यालय शुरू कर दिया है और अब तक आनलाइन व ऑफ लाइन 150 आवेदन आ भी चुके हैं। यह प्रक्रिया पूर्णत: निशुल्क रहेगी। हितग्राहियों का सिर्फ रेल, बस किराया ही लगेगा।
--------------
सिरोंज के बाद अन्य क्षेत्र के युवाओं को भी अवसर
उन्होंने कहा कि सिरोंज लटेरी के बाद द्वितीय चरण में विदिशा, गंजबासौदा, कुरवाई और शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए नौकरी की व्यवस्था की जाएगी। रघुवंशी ने बताया कि पहले लोगों की सेवा हो और इसके बाद विधायक की दावेदारी की जाए इसी मंशा के चलते यह उनका मिशन है और टिकट न मिलने तक यह मिशन जारी रहेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।