30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्षों से उखड़ी सड़क, अधूरा नाला, आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम

निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराए जाने की मांग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Bhupendra Malviya

•

Updated: 27 Apr 2023, 8:12 PM IST

वर्षों से उखड़ी सड़क, अधूरा नाला, आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम

वर्षों से उखड़ी सड़क, अधूरा नाला, आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम

विदिशा। शहर के वार्ड क्रमांक- 12 सिंधी कॉलोनी की मुख्य रोड और अधूरे पड़े नाले के विरोध में पार्षद प्रतिनिधि सुमित मोतियानी सहित क्षेत्र के रहवासियों नपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चक्काजाम कर दिया।
पार्षद प्रतिनिधि सुमित मोतियानी का कहना है कि सिंधी कॉलोनी की मुख्य सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। 20 सालों से इस सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। इससे क्षेत्र के नागरिकों का काफी परेशानी उठाना पड़ रही। वही निर्माणाधीन नाला भी ठेकेदार अधूरा छोड़ कर चला गया। इससे बारिश में हर वर्ष की तरह जल भराव की िस्थति बनेगी। इस दौरान समस्याओं से आक्रोशित क्षेत्र के रहवासी नारेबाजी करते रहे इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी मांग की जाती लेकिन न सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो पा रहा न ही नाला पूरी तरह बन पा रहा। रहवासियों ने यह कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान नगरपालिका के उपयंत्री आरपी जायसवाल और बड़े बाबू शरद श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और समस्या शीघ्र हल किए जाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में प्रकाश बालोटिया,पूर्व पार्षद वीरेंद्र कुशवाहा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुमित वेद, मनोज धनवानी, सौरभ जैन, हैप्पी गुप्ता, तौफीक अली, गोलू प्रजापति, अरविंद कुशवाह, उर्मिला शर्मा, लालिताबाई साहू, आशा पेसवानी,लता छूगानी आदि शामिल रहे।