विदिशा में लगातार जारी बारिश के चलते जिले का हलाली बांध लबालब हो गया है। बांध में क्षमता से अधिक पानी भरने से वेस्ट वीयर (छरछरे) चालू हो गया है, जो कि पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। छरछरे देखने के लिए विदिशा, भोपाल, रायसेन जिले के सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं।