
VIDISHA के शिव मंदिर क्यों पहुंचीं यशोधरा राजे, जानिए कांच मंदिर से क्या है उनका संबंध
विदिशा. सोमवार को नगर में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान की समीक्षा करने आईं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया अपने परिवार से जुड़े माधवगंज िस्थत विश्वेश्वर शिवालय कांच मंदिर भी दर्शन और पूजा करने पहुंचीं। यहां दोनों मंत्रियों ने शिवलिंग का अभिषेक पूजन किया। गौरतलब है कि कांच मंदिर निर्माण से पहले यहां सिंधिया परिवार की एक महिला के नाम से चबूतरा था, इस कारण इसे बाईसाहब का चबूतरा भी कहा जाता था, चबूतरे पर शिवलिंग के साथ ही बाईसाहब की प्रतिमा भी मौजूद थी। लेकिन जब वह प्रतिमा खंडित हो गई तो यहां से चबूतरा हटाकर भव्य मंदिर बना दिया गया, जिसे कायस्थ परिवार ने भगवान शिव का मंदिर बनाया और उसे विश्वेश्वर शिवालय नाम दिया। बाद में यहां कांच का काम किया गया और मंदिर कांच मंदिर के रूप में प्रसिद्ध हुआ। इस मौके पर दोनों मंत्रियों के साथ विधायक उमाकांत शर्मा, नपाध्यक्ष प्रीति शर्मा, सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा, कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, पुलिस अधीक्षक डॉ मोनिका शुक्ला सहित अनेक लोग मौजूद थे।
-------
जनसेवा अभियान में विदिशा प्रदेश में नंबर चार, मंत्रियों ने ठोंकी प्रशासन की पीठ
विदिशा. मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत विदिशा जिले में क्रियान्वित कार्यों की समीक्षा अभियान के लिए नियुक्त खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर ने विदिशा कलेक्ट्रेट में अभियान की समीक्षा की। दोनों मंंत्रियों ने अभियान को ओवर ऑल प्रदेश में चौथा स्थान मिलने पर प्रसन्नता जताई और जिला कलेक्टर सहित पूरी टीम की पीठ ठोंकी।
कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बैठक के प्रारंभ में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के शुभारंभ होने के पहले जिले में किए गए पूर्व प्रबंधों के बारे में बताया कि अभियान के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए ग्राम पंचायत से लेकर वार्ड तक हितग्राहियों के चिन्हांकन की प्रक्रिया, जानकारी देने की प्रक्रिया के अलावा अधिकारियों के क्लस्टर गठित कर उनसे लिए गए कार्य किए गए थे। कलेक्टर ने बताया कि अभियान अवधि एवं सेवा पखवाड़ा के दौरान किए गए विशेष पहलों के फलस्वरूप विदिशा जिला प्रदेश में क्रियान्व्यन के मामले में जारी ओवर ऑल ग्रेडिंग की सूची में चौथे स्थान पर है। उन्होंने बताया कि कई योजनाओं के क्रियान्वयन में विदिशा जिला प्रदेश में अव्वल है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल दो लाख 71 हजार 488 आवेदन दर्ज हुए हैं। ऑनलाइन 26 आवेदन प्राप्त हुए हैं, कुल आवेदनों में से दो लाख 42 हजार 143 आवेदन स्वीकृत हुए हैं। विभिन्न कारणों से 16 हजार 731 आवेदन अस्वीकृत हुए हैं। जबकि 12544 आवेदन लंबित हैं। इस प्रकार जिले में निराकरण का प्रतिशत 92.22 है। विदिशा जिला भोपाल संभाग में प्रथम स्थान पर है।
Published on:
17 Oct 2022 09:14 pm
बड़ी खबरें
View Allविदिशा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
