एबीवीपी के प्रदर्शन में नगर मंत्री प्रबल शर्मा, अमित यादव, मयंक त्रिपाठी, सुमित किरार, विराज सैनी, अर्पित माथुर, ध्रुव रघुवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगर मंत्री प्रबल शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने 4 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया है, लेकिन ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल 2 जनवरी से खोल दिया गया है। यह शासकीय आदेश की सरासर अवहेलना है।