
लकड़ी माफिया ने वन कर्मियों पर गोफन से पथराव किया, जवाब में हुए 22 हवाई फायर
लटेरी से मोहन शर्मा की रिपोर्ट
लटेरी. दक्षिण रेंज की टोंक बीट में सागौन के पेड़ काटकर सिल्लियां बनाने की सूचना पर जब वन विभाग का अमला लकड़ी माफिया को घेरने पहुंचा तो माफिया ने एकजुट होकर गोफन से पत्थर बरसाते हुए वनकर्मियों पर हमला बोल दिया। जवाब में वनकर्मियों ने एक के बाद एक 24 हवाई फायर किए। करीब 2 घंटे चली इस मुठभेड़ में लकड़ी माफिया भाग खड़े हुए। मौके से सागौन की लकड़ी और चार बाइक जप्त की है। हमले में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।
वन विभाग के अनुसार तेंदूपत्ता से संबंधित बैठक के दौरान दोपहर को सभी नाकेदार, डिप्टी रेंजर आदि मौजूद थे, तभी कोटार बीट के डिप्टी रेंजर निर्मलसिंह को मुखबिर की सूचना मिली कि बीट टोंक कक्ष क्रमांक 385 में सागौन चोर पेड़ काटकर सिल्लियां बना रहे है। इस सूचना पर दोनों वन मंडल के अधिकारियों के निर्देशन में वन अमला मौके पर पहुंचा। मौके पर जाकर अलीगढ़ कोटरा और टोंक बीट के आसपास वन अमला दोनों तरफ फैल गया। वन अमले को आया देखकर लकड़ी माफिया आवाजें निकालकर एकदूसरे को सतर्क करने और संदेश देने लगे। इसके बाद सभी ने एकजुट होकर गोफन से पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। जवाब में वन विभाग ने 22 हवाई फायर किए। करीब दो घंटे तक यह मुठभेड़ चलती रही, इसके बाद लकड़ी माफिया भाग खड़े हुए। वन विभाग ने मौके से 24 नग सागौन की सिल्लियां जप्त की हैं, जिनकी कीमत करीब 50 हजार बताई गई है। साथ ही चार बाइक भी जप्त की गई हैं। कार्रवाई के दौरान दक्षिण रेंज एवं उत्तर रेंज का वन अमला मौजूद था।
दक्षिण रेंज के रेंजर धीरेन्द्र पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर स्टॉफ पहुंचा था। वहां लकड़ी चोरों ने गोफन से हमला किया, जवाब में वन टीम ने हवाई फायर किए 24 नग सागौन जप्त किया गया है।
Published on:
20 Mar 2020 08:57 pm
बड़ी खबरें
View Allविदिशा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
