30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरओबी की तीसरी लेग का कार्य एक माह और पिछड़ा, अब मई में दौड़ सकते है वाहन

600 मीटर की इस लेग का कार्य अंतिम चरण में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Bhupendra Malviya

•

Updated: 27 Apr 2023, 7:55 PM IST

आरओबी की तीसरी लेग का कार्य एक माह और पिछड़ा, अब मई में दौड़ सकते है वाहन

आरओबी की तीसरी लेग का कार्य एक माह और पिछड़ा, अब मई में दौड़ सकते है वाहन

विदिशा। खरीफाटक आरओबी की तीसरी लैग का निर्माण कार्य एक माह और पिछड़ गया है। पूर्व में इस लेग का कार्य मार्च माह में पूरा करने की तैयारी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से यह कार्य पिछड़ गया और अब विभागीय इंजीनियर मई माह तक यह कार्य पूरा हो पाना मान रहे है। इसके बाद इस लेग पर वाहनों की भागदौड़ शुरु हो जाएगी और इस लेग के बनने से आवागमन में बड़ी सुविधा मिल सकेगी।
मालूम हो कि खरीफाटक मार्ग शुरू से ही व्यस्तम मार्ग रहा है। पहले यहां रेलवे का फाटक था और इसके बंद होने के बाद आवागमन में कठिनाई बढ़ गई थी। इसे ध्यान में रखते हुए यहां 23 करोड़ की लागत का तीन लेग का यह आरओबी स्वीकृत किया गया, लेकिन इसकी सिर्फ दो लेग ही बन पाई थी और कुछ वर्ष पूर्व दो लेग पर ही आवागमन भी शुरू हो गया जबकि तीसरी लेग का कार्य स्थानीय लोगों के विरोध के कारण अटका रहा। समस्या आरओबी के नीचे मार्ग सकरा होने से एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि इमरजेंसी वाहनों के आवागमन को लेकर थी जिसका समाधान कर इस तीसरी लेग कार्य वर्ष 2021 में शुरू हुआ जिसे एक वर्ष में यह पूरा होना था लेकिन कोरोना, बारिश व अन्य कारणों के कारण कार्य में रुकावट आती रही और इस कार्य मार्च 2023 तक पूरा होने की बात कही जा रही थी लेकिन अब मार्च माह भी गुजर गया और कार्य अंतिम चरण में होना माना जा रहा है।
----------------------------
पुल पर सुरक्षा दीवार व लेग जुड़ने का कार्य जारी
मिली जानकारी के अनुसार इस लेग निर्माण कार्य में अब पुल से लेग को जोड़ने का कार्य चल रहा है। वहीं मंंडी की ओर लेग का छोर उतरने का कार्य पूर्णता की ओर है। आखिरी स्लैब अरिहंत विहार के सामने डलना थी वह कार्य भी पिछले दिनों पूरा कर लिया गया। लेग के दोनों तरफ नीचे की ओर साइड रोड भी बनाई जा चुकी और पुल पर सुरक्षा वाल बनाने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा। इस कार्य से जुड़े इंजीनियरों के मुताबिक पुल के जोड़ के पास तकनीकी रूप से अधिक स्थान और मजबूती दिया जाना था। इस कार्य में अ धिक समय लगा लेकिन अब यह कार्य शीघ्रता से पूरा हो सकेगा।
----------------
इस लेग से काफी सुलभ हो जाएगा आवागमन
इस तीसरी लेग से आवागमन काफी सुलभ हो जाएगा और मंडी में आवक सीजन के दौरान लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल सकेगी। इस लेग से मंडी क्षेत्र सहित मोहनगिरी, शिक्षक कॉलोनी, बरईपुरा, रामलीला मार्ग आदि क्षेत्रों के रहवासियों का आवागमन सुलभ होगा। यहां पुरानी अनाज मंडी होने से व्यापारियों के गोदाम भी यहीं है और अनाज की तौल भी यहां मंडी में होती है। ऐसे मेे यहां टेक्टर-ट्रॉलियों के अलावा ट्रकों का भी आनाजाना होता है जो इस लेग के जरिये सुगमता से आना-जाना कर सकेंगे।
-------------------------
वर्जन
तीसरी लेग का कार्य पूर्णता की ओर है। मार्च 2023 में यह कार्य पूरा कराने की तैयारी थी, लेकिन निर्माण कार्य में सुरक्षा एवं लोगों को असुविधा न हो इसका मुख्य रूप से ध्यान रखा गया, वहीं कुछ तकनीकी कारणों से कार्य प्रभावित हुआ,लेकिन अब इसे मई माह तक पूरा कर लिया जाएगा।
-संजय खांडे, चीफ इंजीनियर, ब्रिज कार्पोरेशन