12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्व आदिवासी दिवस पर जमकर झूमें युवक-युवतियां, विदिशा में चले पत्थर

विश्व आदिवासी दिवस पर जहां पूरे प्रदेश में आदिवासी समाजजन खुशियां मना रहा है, वहीं मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में स्थित लटेरी में आदिवासी और यादव समाज के बीच विवाद हो गया, जिसमें आदिवासियों ने गोपन के माध्यम से पत्थर चलाए।

2 min read
Google source verification
aadivasi.jpg

,,

विश्व आदिवासी दिवस पर गुरुवार को मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाया गया, इस दिन हर शहर और नगर में आदिवासी युवक-युवतियां और महिला पुरुष पारंपरिक और आकर्षक परिधानों में सजे धजे डीजे, ढोल और मांदल पर झूमते गाते नजर आए। किसी के हाथ में बांसुरी थी तो कोई हाथ में रुमाल लेकर झूमता नजर आ रहा है, आदिवासी समाज की विशाल रैली शहर के प्रमुख मार्गों से निकली, जिसका कई स्थानों पर समाजसेवियों द्वारा स्वागत भी किया गया।

आपको बतादें कि 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है। आदिवासी दिवस पर प्रदेशभर के आदिवासी सुबह से ही तैयार होकर घर से निकले तो शहर, गांव और नगरों के बाजारों में काफी चहल पहल नजर आने लगी, राजधानी भोपाल में आदिवासी समाजजनों द्वारा डीजे की धुन पर झूमते गाते हुए विशाल रैली निकाली। इसी के साथ इंदौर में भी लालबाग से विशाल रैली निकाली गई, जिसमें डीजे, ढोल पर झूमते गाते हुए आदिवासी युवक युवतियां और महिला-पुरुष काफी दूर दूर तक नजर आ रहे थे।

देवास में भी विश्व आदिवासी दिवस पर भोपाल चौराहे पर सांस्कृतिक रैली निकाली गई, ये रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्वास्तिक गार्डन पहुंचकर संपन्न हुई।

इसी बीच मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में स्थित लटेरी में वन भूमि पर अतिक्रमण को लेकर आदिवासियों और यादव परिवार के बीच पथराव हो गया, आदिवासियों द्वारा गोपन से पत्थर बरसाए गए, इस दौरान जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया, स्थिति को नियंत्रण करने के लिए आंसू गैस के गोले छोडऩे पड़े। जानकारी मिलने पर कलेक्टर और एसपी भी लटेरी के लिए रवाना हुए हैं।