scriptजब ना हाे वर्कआउट करने का मन, ताे करें ये काम | 5 Things to Try When You Don't Want to Work Out | Patrika News

जब ना हाे वर्कआउट करने का मन, ताे करें ये काम

locationजयपुरPublished: Aug 09, 2019 10:00:54 am

अधिकतर समय आप वर्कआउट के लिए तैयार रहते हैं तो कई बार ऐसा होता है कि आप एक्सरसाइज करना नहीं चाहते हैं

Don't Want to Work Out

जब ना हाे वर्कआउट करने का मन, ताे करें ये काम

स्वस्थ शरीर के लिए नियमित एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। अधिकतर समय आप वर्कआउट ( work out ) के लिए तैयार रहते हैं तो कई बार ऐसा होता है कि आप एक्सरसाइज करना नहीं चाहते हैं। आपके मन में एक्सरसाइज करें या न करें जैसे सवाल आने लगते हैं। जानते हैं कि ऐसी परिस्थिति में क्या करना चाहिए :-
आलस महसूस होने पर?
कभी-कभार ऐसा होने पर जिम न जाएं लेकिन आदत बना लेना गलत है। घर में ही हल्की एक्सरसाइज करें।

पेट फूला हो या गैस जैसा महसूस होने पर?
नींबू पानी या अन्य कोई उपाय के बाद वर्कआउट के लिए जरूर जाना चाहिए।
बहुत ज्यादा पैदल चले हों?
मैराथन या किसी अन्य कारण आप ज्यादा पैदल चले हैं तो एक दिन आराम कर सकते हैं लेकिन थोड़ा वॉक जरूर करें।

कब एक्सरसाइज न करें
चोट : अगर ज्यादा चोट लगी हो तो एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। इससे चोट पर विपरीत असर पड़ सकता है और उसे ठीक होने में निर्धारित समय से अधिक समय लग सकता है। इस परिस्थिति में आराम करना चाहिए।
दर्द होने पर : अधिक एक्सरसाइज करने पर भी शरीर में दर्द होने लगता है। तब वर्कआउट न करें। एक दिन के आराम से मसल्स को ठीक होने का समय दें।

नींद पूरी न होने : नींद पूरी न होने पर जबरदस्ती वर्कआउट करना ठीक नहीं है। स्वस्थ शरीर के लिए अच्छी नींद और आराम भी जरूरी है। रिलैक्स होकर एक्सरसाइज करना ही सही तरीका होता है।
रोजाना व्यायाम क्यों
– व्यस्त दिनचर्या से अगर सुबह 15 मिनट का वक्त ( go for 15 minutes ) भी निकालते हैं तो भी फायदेमंद है। इसमें 15 मिनट में आप एक-एक मिनट दौड़ने, कूदने, क्रंच, प्लांक, सीढ़ी चढऩा और उतरना आदि एक्टिविटी कर सकते हैं।
– सप्ताह में एक दिन अपने शरीर को आराम देना जरूरी है। इससे मसल्स की थकान दूर होती है और आप ज्यादा फ्रेश और ऊर्जावान महसूस करते हैं।

– कुछ दिनों के लिए अगर आप घर से बाहर है तो अपना वर्कआउट रुटीन पूरी तरह से छोड़ देना सही नहीं है। जहां हैं वहीं हल्की एक्सरसाइज जरूर करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो