वेट लॉस

Belly Fat Reducing Tips: पेट की चर्बी कम करने के लिए अपनाएं ये 6 टिप्स, मिलेंगे चमत्कारी रिजल्ट्स

आजकल की सबसे गंभीर समस्या मोटापा (Obesity) बन गया है। इसका मुख्य कारण है खराब खान-पान और सुस्त जीवनशैली। जिसकी वजह से बहुत लोग अपने बढ़ते वजन से दुखी हैं। मोटापा किसी की सुंदरता तो कम करता ही है, साथ ही कई गंभीर बीमारियों जैसे डायबिटीज, कैंसर, दिल के रोग आदि का भी खतरा बढ़ाता है।

3 min read
Jul 09, 2023

आजकल की सबसे गंभीर समस्या मोटापा (Obesity) बन गया है। इसका मुख्य कारण है खराब खान-पान और सुस्त जीवनशैली। जिसकी वजह से बहुत लोग अपने बढ़ते वजन से दुखी हैं। मोटापा किसी की सुंदरता तो कम करता ही है, साथ ही कई गंभीर बीमारियों जैसे डायबिटीज, कैंसर, दिल के रोग आदि का भी खतरा बढ़ाता है।

आज हम मोटापा कम करने के लिए 6 ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिसको आप आसानी से रोजाना पालन करके मोटापा से छुटकारा पा सकते हैं। जिसको करना बेहद आसान है।

हाईड्रेट रहे Stay Hydrated
इसके लिए गर्म पानी का सेवन करें। सुबह-सुबह गर्म पानी पीने से आपका पेट अच्छे से साफ होगा। इससे कितने दिनों का भी पुराना पड़ा मल साफ हो जाएगा। रोजाना सुबह ब्रश करने से पहले गर्म पानी का सेवन करें। इससे आपका फैट कम करने में मदद मिलेगी।

शुगर खाना कर दें बंद Cut Sugar
अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको मीठा खाना बंद करना होगा। क्योंकि मीठ खाद्य पदार्थ में बहुत ज्यादा कैलोरी होती है। साथ ही इससे आपके शरीर को कोई फायदा नहीं होता है। इसलिए मिठाई, चौकलेट, कैंडी, केक, बिस्किट इत्यादि से दूरी बना लें।

प्रोटीन को बढ़ाएं Increase Protine in Diet
रिसर्च में यह पाया गया है कि प्रोटीन आपके मोटापे को कम करने में मदद करता है। क्योंकि प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ पचन में समय लगाता है। जिस वजह से आपको जल्दी भूख नहीं लगती है। ओट्स, चना, राजमा, दूध, दही, पनीर, नट्स और सब्जियों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसलिए आप रोजाना प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन करें।

ना खाएं तला हुआ खाना Avoid fried food
तले हुए खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें। क्योंकि एक दिन भी अगर आप तला हुआ खाना खा लेंगे तो यह आपके पेट पर साफ दिखने लगेगा। क्योंकि तले हुए खाने का मेटाबॉलिज्म बहुत स्लो होता है। जो सीधा आपके शरीर में फैट के रूप में जमा हो जाता है। इसलिए समोसा, टिक्की, भटूरा, पकौड़े इत्यादि को बिल्कुल न खाएं। तले हुए खाने से तौबा कर लें। आप सब्जी में कच्चा घी डालकर खा सकते हैं। आप बादाम, नारियल इत्यादि का सेवन भी कर सकते हैं।

इट ***** फूड्स Eat Whole Foods
आटे की जगह चोकर बाला आटे का सेवन करें। जूस की जगह पूरा फल खाएं। क्योंकि ***** फूड्स में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो आपके पेट के लिए काफी फायेदेमंद है। इससे आपका पेट अच्छी तरह से साफ होगा। जिससे आपके शरीर में एक्सट्रा फैट जमा नहीं होगा। साथ ही यह आपके शरीर को धीरे-धीरे एनर्जी प्रदान करता रहेगा।

शाम 7 बजे के बाद ना खाएं Eat Before 7 Pm
यह मोटापा कम करने में सबसे महत्वपूर्ण है। शाम का खाना आपको शाम 7 बजे के बाद नहीं खाना है। सिर्फ ये टिप्स बहुत असरदार है। इससे आप तेजी से अपना तोंद कम कर सकते हैं। क्योंकि रात के वक्त हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म काफी स्लो हो जाता है। जिससे हमारा खाना सही तरीके से हजम नहीं हो पाता। और एक्सट्रा फैट के रूप में हमारे शरीर में जमा हो जाता है। इसलिए हो सके तो शाम 5-6 बजे तक अपना डिनर कर लें। रात के वक्त आप सूप ले सकते हैं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
10 Jul 2023 02:08 pm
Published on:
09 Jul 2023 07:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर