19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भूमि पेडनेकर ने 4 महीने में ऐसे घटाया था 32 किलो वेट, जानिए कैसा था उनका डाइट प्लान

Bhumi Pednekar weight loss tricks and tips : बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने फिल्म 'दम लगा के हईशा' में अपने रोल के लिए करीब किलो तक वेट बढ़ा लिया था। फिल्म के बाद भूमि ने केवल चार महिने में न केवल खुद को फिट एंड फाइन बनाया था, बल्कि 32 केजी वेट भी कम किया था। कैसे? चलिए जानें।

2 min read
Google source verification

image

Ritu Singh

Mar 22, 2022

bhumi_pednekar_had_reduced_her_weight_by_32_kg_in_just_4_months.jpg

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी पहली ही मूवी में अपने बॉडी वेट के साथ ऐसा एक्सपेरिमेंट की थीं, जिसे अमूमन लोग करने से डर जाएंगे। दम लगा के हइशा फिल्म में नजर आई भूमि जब चार महीने बाद नजर आईं तो वह पहचान में ही नहीं आ रही थीं। वजह थी उनका ड्रामेटिक वेट लॉस। भूमि ने फिल्म के चैलेंजिंग रोल के लिए भूमि ने रियल लाइफ में अपना वेट बढ़ा लिया था। लेकिन फिल्म के बाद अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए भूमि ने क्या कुछ किया ये कम लोग जानते हैं। भूमि ने 4 महीनों में 32 किलो तक वेट कैसे कम किया चलिए जानें।

भूमि का वेट लॉस डाइट प्लान

घर के खाने को दी तवज्जो -वेट लॉस के लिए भूमि ने सबसे पहले खाने के प्लान में घर का भोजन शामिल किया। भूमि ने किसी भी तरह से क्रैश डाइटिंग नहीं की और वह घर के बने ताजे और फाइबर से भरी चीजों को खूब खाईं। खास बात ये है कि वह कभी भी आहार विशेषज्ञ या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट के पास नहीं गई। उन्होंने वजन कम करने के लिए ऑनलाइन साइट्स और मां की सलाह पर काम किया।

शुगर कर दी बंद-भूमि ने अपनी डाइट से रिफाइंड चीजे जैसे मैदा और चीनी बिलकुल हटा दीं और ये छोड़ते ही उनके वेट पर तेजी से असर दिखने लगा। इससे उनके मूड में भी काफी सकारात्मक बदलाव आएं और उनकी जीवनशैली बेहतर हुई।

बॉडी डिटॉक्स पर जोर- मोटापे और कुछ भी खा लेने से उनके शरीर में जिद्दी पॅैट और विषाक्त पदार्थ जमा हो गए थे। इन्हें शरीर से निकालने के लिए भूमि ने डिटॉक्स जूस लेना शुरू किया। भूमि रोजाना सुबह एक खास पानी का सेवन करती थीं। इसके लिए एक बोतल पानी में खीरे के कुछ स्लाइस, नींबू और मींट के कुछ पत्ते डाल करीब 5 से 7 घंटे के लिए छोड़ देती थीं। अगर भूमि अपने शरीर को डिटॉक्स नहीं करतीं तो उनके फैट का पिघलना आसान नहीं होता।
डाइट में शामिल की ये चीजें-वजन घटाने के अपने रूटीन के दौरान भूमि जिम जाने से पहले ब्रेकफास्ट में मल्टीग्रेन ब्रेड और वाइट एग का ऑम्लेट खाती थी। इसके बाद लंच में वह ज्वार, बाजरा, रागी, चना, राजगीरा मिला हुआ मल्टीग्रेन आटे की रोटी खाती थीं। इस दौरान वह हरी सब्जियां-सलाद दही आदि खूब खाती थीं।

ग्रिल्ड फूड को अहमियत-भूमि कभी-कभी ग्रिल्ड चिकन भी खाती थीं। टी टाइम में वह ग्रीन टी और थोड़ी देर बाद थोड़े डाईफ्रूट्स लेती थीं। रात के खाने में वह सलाद, मल्टी ग्रेन आटे की रोटी और पनीर की सब्जी लेना पसंद करती थीं।

लिक्विड डाइट को दी तरजीह- भूमि ने रोजाना 8 लीटर तरल चीजें लेने का अपना प्लान कायम रखा। पानी के साथ जूस या हर्बल ड्रिंक वह खूब लेती थीं। चाय-कॉपी को उन्होंने बंद कर दिया था।

याद रखें कि भूमि ने इस डाइट के साथ हार्डकोर एक्सरसाइज भी की थी। एक्सरसाइज और सही डाइट के कारण ही वह चार महीने में स्लिम हो सकी थीं।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गई हैं। इनमें से किसी भी सलाह पर अमल करने या किसी तरीके को अपनाने का फैसला आपका व्यक्तिगत निर्णय होगा। किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने से पहले कृपया किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर करें।)


बड़ी खबरें

View All

वेट लॉस

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल