20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

7 Minute Workout Plan: 7 मिनट में घटाएं ढेरों कैलोरी

7 Minute Workout Plan: यह पेट के आस-पास के अतिरिक्त फैट को भी कम करने में मददगार है। सबसे पहले जमीन पर आसन बिछाकर पेट के बल लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथों को चेहरे के अगल-बगल रखकर तथा पैरों के थोड़ा बाहर की ओर फैला लें। अब अपने पूरे शरीर का वजन हाथों तथा पैरों के पंजों पर डालकर शरीर को ऊपर की ओर उठा लें।

4 min read
Google source verification
7_minute_workout.jpg

Calories Burned In 7 Minute Workout

नई दिल्ली। 7 Minute Workout Plan: अक्सर आपने सुना होगा कि अपने शरीर को फिट रखने और टोंड बॉडी के लिए कभी भी एक तरह की एक्सरसाइज पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। किसी भी समय सीमा के भीतर किए गए व्यायाम में बहुत सी एक्सरसाइज सम्मिलित होती हैं, जो शरीर के अलग-अलग भागों से चर्बी घटाने और सुडौल बनाने का काम करती हैं। तो आज हम आपके लिए घंटों नहीं बल्कि केवल 7 मिनट के अंदर कुछ एक्सरसाइज को मिलाकर ऐसा वर्कआउट प्लान लेकर आए हैं, जो आपकी बॉडी के लिए उतना ही फायदेमंद है, जितना कि घंटों करने वाले अन्य व्यायाम। आइए जानते हैं 7 मिनट के वर्कआउट प्लान के बारे में...

• स्ट्रेचिंग
वर्कआउट के प्रारंभ में स्ट्रेचिंग करना बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि यह हमारे शरीर और मांसपेशियों को लचीला बनाने में मदद करता है। वर्कआउट से पहले स्ट्रेचिंग करने से मसल्स के खिंचने का खतरा कम होता है। पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग करने के लिए जमीन पर आराम से बैठ जाएं और दोनों पैरों को जितना हो सके 180 डिग्री में फैलाने की कोशिश करें। दाहिने हाथ से दाहिने पैर की उंगलियों को छूने की कोशिश करें और सिर को घुटने की तरफ झुकाएं। थोड़ी देर इसी अवस्था में रहे और फिर यही क्रिया बाएं पैर के साथ करें।

• वॉल सिट
इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप दीवार से थोड़ा आगे पीठ करके खड़े हो जाएं। अब अपने दोनों पैरों के मध्य एक से डेढ़ फीट का गैप बनाएं और घुटनों से पैर मोड़कर इस तरह बैठें जैसे आप कुर्सी पर बैठते हैं। अपने पीठ को दीवार पर बिल्कुल सटा लें। अपने दोनों हाथों को बिल्कुल सीधा नीचे की तरफ रखें। 1 मिनट तक किसी अवस्था में बने रहें और फिर धीरे से खड़े हो जाएं। यह मसल्स स्ट्रैंथनिंग एक्सरसाइज पेट के आसपास जमा चर्बी को कम करती है।

• पुश अप
पुश अप एक्सरसाइज काफी तेजी से कैलरीज बर्न करता है। यह पेट के आस-पास के अतिरिक्त फैट को भी कम करने में मददगार है।सबसे पहले जमीन पर आसन बिछाकर पेट के बल लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथों को चेहरे के अगल-बगल रखकर तथा पैरों के थोड़ा बाहर की ओर फैला लें। अब अपने पूरे शरीर का वजन हाथों तथा पैरों के पंजों पर डालकर शरीर को ऊपर की ओर उठा लें। याद रहे कि पीठ घुटने गर्दन सभी एक सीध में होने चाहिए। अब हाथों को कोहनी से मोड़ते हुए धीरे से नीचे जाते हुए छाती को जमीन से छुएं और वापस ऊपर आ जाएं।

• एब्डॉमिनल क्रंच
यह एक्सरसाइज एब्डोमिनल मसल बिल्ड करने में मदद करती है। सबसे पहले फर्श पर एक चटाई बिछाकर उस पर पीठ के बल लेट जाएं। अब दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ लें और दोनों हाथों को सर के पीछे ले जाएं। अब सांस को बाहर की ओर छोड़ते हुए तथा गर्दन को सीधी रखते हुए कंधों को फर्श से 1-2 इंच तक ऊपर उठाएं। फिर सांस को अंदर लेते हुए सिर तथा कंधों को वापस फर्श पर रखें।

• हैंड स्टैंड
किसी दीवार से एक हाथ की दूरी पर सीधे खड़े हो जाएं। अब दोनों हाथों के पंजों को कंधों की चौड़ाई में जमीन टिका लें। अब एक पैर को धीरे से दीवार पर ले जाते हुए टिकाएं और फिर दूसरा पैर भी टिका लें। इस प्रकार अपने शरीर के पूरे वजन को सिर, हाथ और कंधों पर ट्रांसफर करें।

• ट्राइसेप डिप्स
इसके लिए सबसे पहले एक कुर्सी पर सीधे बैठ जाएं और हाथों को कूल्हों के ठीक पास रखें। दोनों पैरों को कुर्सी से आगे की तरफ फैलाएं और पंजों को जमीन से थोड़ा ऊपर उठा लें। अब हाथों को कुर्सी के ऊपर रखकर शरीर को धीरे-धीरे आगे की तरफ ले जाएं। अब हाथों पर सारा वजन रखते हुए शरीर को नीचे की ओर धकेलना शुरू करें। याद रहे कि नीचे जाते समय आपकी कोहनी झुकनी चाहिए, लेकिन कूल्हे जमीन से टच न हों। फिर दोबारा शुरूआती स्थिति में वापस शरीर को धकेलना शुरू करें।

• फ्री स्क्वाट्स
सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और दोनों हाथों को कंधों की सीध में सामने की ओर करें। फिर अपनी पीठ को सीधा रखते हुए तथा घुटनों को मोड़ते हुए पीछे की ओर बैठें, जैसे आप कुर्सी पर बैठते हैं। बस याद रखें कि आपको इसे करने के लिए अपने आपको लगभग 90 डिग्री पर पीछे की ओर बैठना है।


बड़ी खबरें

View All

वेट लॉस

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल