12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्लिम होना चाहते हैं, तो डाइट मे इन चीजों को करें शामिल

यदि आप स्लिम (Slim) होना चाहते हैं तो इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ उपाय हैं जिनसे आप स्लिम हो सकते हैं। इसके लिए आपको नाश्ते में मीठे (sweet) से थोड़ी दूरी बनानी होगी। मीठी चीजें खाने से भूख बढ़ती है। इसकी बजाय नमकीन दलिया खाएंगे तो भूख देर से लगेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Slim

Slim

यदि आप स्लिम (Slim) होना चाहते हैं तो इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ उपाय हैं जिनसे आप स्लिम हो सकते हैं। इसके लिए आपको नाश्ते में मीठे (sweet) से थोड़ी दूरी बनानी होगी। मीठी चीजें खाने से भूख बढ़ती है। इसकी बजाय नमकीन दलिया खाएंगे तो भूख देर से लगेगी। स्लिम होने के लिए बिना दूध (without milk) की चाय (tea) बेहतर विकल्प हो सकती है। वैज्ञानिकों ने पाया है कि चाय में थियाफ्लेविंस (theaflavins ) और थिया रुबिगिन्स (thea rubigins ) तत्व होते हैं, जो आपका वजन कम (Weight loss) करने में सहायता करते हैं, कॉलेस्ट्रोल (cholesterol ) भी कम करते हैं। खाने को आप जितना चबाकर खाएंगे उतना ही रसीला और पाचक होगा।

जूस नहीं फ्रूट
अमरीकन जरनल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन के अनुसार फ्रूट जूस (fruit juice) की जगह फ्रूट खाकर अपना वजन कम कर सकते हैं। डाइट में दही का प्रयोग स्लिम बनने में आपकी मदद कर सकता है। इंटरनेशनल जरनल ऑफ ओबेसिटी के अनुसार ज्यादा दही (curd) खाने से वजन तेजी से घटता है या कम बढ़ता है।