20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Exercises to Reduce Weight Post-Pregnancy: गर्भावस्था के बाद इन एक्सरसाइज की मदद से घटाएं बैली फैट

Exercises to Reduce Weight Post-Pregnancy: इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले योग मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने दोनों पैरों के मध्य थोड़ी सी दूरी बना लें। दोनों हाथों को कोहनी से मोड़कर हथेलियों को अपने सिर के पीछे रख लेंगे। इसके बाद अपनी दाईं कोहनी को बाएं पैर के घुटने से स्पर्श कराएं।

3 min read
Google source verification
Post-Pregnancy-Exercises-To-Reduce-Belly-Fat-In-Hindi

Post-Pregnancy-Exercises-To-Reduce-Belly-Fat-In-Hindi

कहते हैं मां बनना एक महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत एहसास होता है। जितनी खुशी मां को अपने बच्चे को गोद में उठाकर होती है, उतनी ही खुशी मां को गर्भावस्था के दौरान कोख में बच्चे को रखकर होती है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। जो उन्हें शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से प्रभावित करते हैं। साथ ही आपने बहुत सी महिलाओं को गर्भावस्था के बाद अपने बढ़े हुए वजन को लेकर परेशान होते हुए देखा होगा। खास तौर पर जिन महिलाओं की डिलीवरी सिजेरियन से होती है उनके पेट पर अतिरिक्त चर्बी जमा हो जाती है।

इसके अलावा मां बनने के बाद महिलाओं पर जिम्मेदारी भी दोगुनी हो जाने के कारण वह ठीक से अपना ध्यान नहीं रख पाती हैं। धीरे-धीरे घर परिवार और बच्चे की जिम्मेदारी निभाने के चक्कर में महिलाएं इतनी व्यस्त हो जाती हैं कि अपने स्वास्थ्य और शरीर पर ध्यान देने का वक्त ही नहीं निकाल पाती। ऐसे में पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम करने के लिए कुछ एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती हैं। बस अपने पूरे दिन में से थोड़ा सा वक्त निकाल कर नियमित रूप से इन एक्सरसाइज को जरूर करें। तो आइए जानते हैं प्रेगनेंसी के बाद पेट की चर्बी घटाने वाली एक्सरसाइज के बारे में...

1. नी टू एल्बो टच
इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले योग मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने दोनों पैरों के मध्य थोड़ी सी दूरी बना लें। दोनों हाथों को कोहनी से मोड़कर हथेलियों को अपने सिर के पीछे रख लेंगे। इसके बाद अपनी दाईं कोहनी को बाएं पैर के घुटने से स्पर्श कराएं। इसके लिए आपको अपने बाएं पैर को घुटने से मोड़कर ऊपर उठाना है और दाएं हाथ की कोहनी को थोड़ा नीचे झुकाना है। यही प्रक्रिया दाएं पैर और बाईं कोहनी से भी दोहराएं। 20-30 बार दोनों हाथों और दोनों घुटनों से इस एक्सरसाइज को दोहराएं। इस एक्सरसाइज को आप कभी भी समय निकाल कर कर सकती हैं।

2. माउंटेन क्लाइंबर
पेट की चर्बी घटाने के लिए यह काफी प्रभावकारी एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले योग मैट पर पुशअप पोजीशन में आ जाएं। आपके हाथ कंधों की सीध में होनी चाहिए। पीठ, कमर और गर्दन एक सीध में होने चाहिए। इस दौरान शरीर का पूरा वजन पैर के पंजों तथा हाथों की हथेलियों पर होना चाहिए। इसके बाद अपने दाएं पैर के घुटने को मोड़कर छाती की तरफ स्पर्श कराने की कोशिश करें और फिर पीछे ले जाएं। अब यही प्रक्रिया बाएं पैर के साथ दोहराएंगे। अपने शरीर को स्थिर रखने की कोशिश करें। आपकी कोहनियां मुड़नी नहीं चाहिए। सांसो की गति सामान्य बनाए रखें। 30 सेकेंड से 1 मिनट तक इस एक्सरसाइज को करने के बाद सामान्य अवस्था में लौट आएं।

3. पेल्विक ब्रिज
इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। पैरों को घुटनों से मोड़कर पैर के तलवों को फर्श पर रखें। दोनों पैरों के बीच थोड़ी दूरी रखें। हाथों को सीधा अपने बगल में रखें। इसके बाद अपने हिप्स को ऊपर की तरफ उठाएं। इस दौरान आपकी जांघ फर्श के समांतर होनी चाहिए। अपने पेट को रीढ़ की तरह खींचे रखें। सांसों की गति सामान्य बनाए रखें। इसके बाद जमीन पर वापस आ जाएं। नियमित रूप से 8-10 बार इस एक्सरसाइज को दौरान। बाद में धीरे-धीरे संख्या बढ़ाते जाएं।


बड़ी खबरें

View All

वेट लॉस

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल