
पैरों को मजबूत कर चर्बी घटाता टक जंप वर्कआउट
पैरों को मजबूत करने और पेट की अतिरिक्त चर्बी घटाने के लिए 'टक जंप' वर्कआउट किया जा सकता है। आइए जानते हैं ये कैसे किया जाता है :-
कैसे करें
- सीधे खड़े हों फिर घुटनों के बल स्क्वैट पोजिशन में बैठें। इस दौरान घुटने और पंजे एक सीध में रखें। पीठ सीधे रखें।
- अब हवा में ऊपर की ओर क्षमतानुसार उछलें। इस दौरान हाथों को फ्री छोड़ दें। सबसे जरूरी बात जब ऊपर उछल रहे हों तब घुटना मुड़ा हुआ हो और यह सीने को छूना चाहिए। वापस जमीन पर आने के बाद तुरंत झटके से न खड़े हों। इससे घुटने को नुकसान पहुंच सकता है।
फायदे व सावधानी
स्टेमिना बढ़ाने के साथ कैलोरी बर्न और लोअर बॉडी को फिट रखने के लिए यह एक बेहतर वर्कआउट है। यह पेट की चर्बी घटाने के अलावा हृदय रोगों से बचाता है। इसे हफ्ते में दो बार से अधिक न करें क्योंकि ये घुटनों को प्रभावित कर सकता है। इसे करने से पहले बॉडी वॉर्मअप और स्ट्रेचिंग करना बेहद जरूरी है। समतल जगह पर ही जंप करें और कूदने के स्तर को धीरे-धीरे बढ़ाएं।
Published on:
02 Jul 2019 01:40 pm
बड़ी खबरें
View Allवेट लॉस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
