19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फल खाकर घटाएं वजन, हो जाएं स्लिम

मोटापा कम करने के लिए नियमित व्यायाम के साथ कम कैलोरीयुक्त चीजें लेने की जरूरत होती है। जानते हैं इसके बारे में-

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Mar 28, 2019

weight-loss-by-eating-fruits

मोटापा कम करने के लिए नियमित व्यायाम के साथ कम कैलोरीयुक्त चीजें लेने की जरूरत होती है। जानते हैं इसके बारे में-

खराब जीवनशैली, जंकफूड व शारीरिक गतिविधियों के अभाव से मोटापे की समस्या होती है। इससे हृदयरोग, ब्लडप्रेशर, मधुमेह, हाई कोलेस्ट्रॉल जैसे रोगों का खतरा बढ़ जाता है। मोटापा कम करने के लिए नियमित व्यायाम के साथ कम कैलोरीयुक्त चीजें लेने की जरूरत होती है। जानते हैं इसके बारे में-

फलों से घटेगा वजन -
मौसमी : रोजाना मौसमी का सेवन वजन घटाने में सहायक है। एक अध्ययन के अनुसार इसके जूस को रोजाना पीने से डाइट में बदलाव किए बगैर भी वजन कम किया जा सकता है।

केला : इसमें मौजूद स्टार्च कार्बोहाइड्रेट्स जमा नहीं होने देता। साथ ही पोटेशियम मांसपेशियां मजबूत बनाता है और मोटापा कम करता है।

अनार : यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो शरीर से विषैले पदार्थ निकालने का काम करता है। इसमें मौजूद पॉलीफिनोक्स मेटाबॉलिज्म सुधारने में मदद करता है।

पपीता : यह कम कार्बोहाइड्रेट वाला फल है जो वजन घटाता है। शरीर का तापमान नियंत्रित रखता है और कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में सहायक है। इससे नर्वस सिस्टम को भी ऊर्जा मिलती है।

नाशपाती : एक नाशपाती में सामान्यत: 20 ग्राम हैल्दी फैट होता है जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और साथ ही वजन कम करने वाले हार्मोन का निर्माण करता है।

ड्राईफ्रूट्स के फायदे -
सूखे मेवे : किशमिश, काजू, व छुहारे को ताजा फलों के साथ खाने से वजन घटता है। इनमें मौजूद मिनरल्स व विटामिन, कोशिकाओं की क्षमता बढ़ाते हैं व रोग प्रतिरोधक तंत्र मजबूत करते हैं।

नारियल : इसमें एमसीएफए होता है जो मेटोबॉलिज्म को सुधारता है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। थायरॉइड गं्रथियों के लिए कोकोनट ऑयल बेहद फायदेमंद है।

सब्जियों का भरपूर प्रयोग -
टमाटर : विटामिन-सी से भरपूर टमाटर में पाया जाने वाला अमीनो एसिड मोटापे को कम करने में सहायक है। कार्डियोवैस्क्युलर रोगियों के लिए टमाटर काफी फायदेमंद है।

फलियां : ये प्रोटीन व फाइबर का बेहतरीन स्रोत हैं। इसकी सब्जी खाने के बाद लंबे समय तक भूख का अहसास नहीं होता जिससे ओवरईटिंग नहीं होती और शरीर में कैलोरी की कम मात्रा पहुंचती हैं।

पालक : इसमें कैल्शियम आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, विटामिन-ए,बी-6, सी व के पाए जाते हैं। यह वजन घटाने में अहम भूमिका निभाता है साथ ही हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद है।

हरी सब्जियां : इनमें कम कैलोरी, ज्यादा फाइबर व विटामिन होते हैं। ये हृदय रोग की आशंका को कम करती हैं और साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

अनाज की शक्ति पहचानें -
साबुत अनाज : साबुत अनाज से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और ये वजन घटाने में मददगार होते हैं। इनसे हृदय संबंधी रोग, स्ट्रोक, डायबिटीज व कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।

जौ : इसमें अन्य अनाज की तुलना में फाइबर ज्यादा होता है। यह पाचन क्रिया दुरुस्त करता है साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स होने से हृदयरोग का खतरा कम करता है। ब्लड प्रेशर व कोलेस्ट्रॉल स्तर घटाने में सहायक है।

ब्राउन राइस : इसमें विटामिन ई व फाइबर, सेलेनियम, मैग्नेस और मैगनेशियम पाया जाता है। यह वजन घटाता है।
मूंगफली : इसमें ऐसे फाइबर हैं, जो भूख मिटाते हैं और ओवरईटिंग से बचाते हैं। कच्ची मूंगफली ही खाएं, रोस्टेड या सॉल्टेड नहीं।


बड़ी खबरें

View All

वेट लॉस

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल