
वॉकिंग पसंदीदा व्यायाम
सप्ताह में अलग-अलग व्यायाम करने वाले दूसरों की तुलना में ज्यादा स्वस्थ रहते हैं। 44 फीसदी उत्तरदाता लॉकडाउन से पहले व्यायाम नहीं करते थे। व्यायाम करने वाले 30 फीसदी ने वॉङ्क्षकग को पसंदीदा व्यायाम बताया। 9.5 फीसदी ने साइकिलिंग,7.5 फीसदी ने जुम्बा, 7.4 फीसदी ने ट्रेडमिल वॉक, दौडऩे, 6.9 फीसदी ने भारोत्तोलन को पसंदीदा व्यायाम बताया। शोध में 47 अलग-अलग गतिविधियां शामिल थीं।
मिक्स एक्सरसाइज ज्यादा कारगर
वॉकिंग को तैराकी, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और जुम्बा के साथ किया जाए तो और बेहतर परिणाम मिलते हैं। योग, पिकल बॉल और बैलेंस या कोर एक्सरसाइज के साथ भी अच्छे रिजल्ट मिलते हैं। तीन से ज्यादा व्यायाम करने वाले एक प्रति सप्ताह 2.30 घंटे ज्यादा व्यायाम करते हैं।
महिलाएं कम सक्रिय
अध्ययन में सामने आया कि काम के चलते महिलाओं के पास पुरुषों की तुलना में प्रति सप्ताह सात घंटे कम खाली समय होता है। इसलिए जो महिलाएं व्यायाम करती भी हैं वे पुरुषों की तुलना में औसतन एक बार में 30 से 40 मिनट ही व्यायाम करती हैं।
बातें जो हैं काम की
1- अलग-अलग एक्सरसाइज करने से ज्यादा व्यायाम करने को प्रेरित होंगे
2- एरोबिक्स, स्ट्रेंन्थ ट्रेनिंग साथ करने वालों में मोटापा होने की आशंका कम होती
3- अलग-अलग व्यायाम से चोटिल होने का जोखिम भी कम हो जाता है।
4- हड्डियों की मजबूती के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, बास्केटबॉल रुटीन में शमिल करें।
5- योगा और जेंटल स्ट्रेचिंग से मेंटल हैल्थ अच्छी होती है।
6- बैडमिंटन और टेनिस खेलने वालों की जीवन प्रत्याशा स्विमर्स और जॉगर्स की तुलना में बेहतर होती है।
Published on:
07 Aug 2020 01:54 pm
बड़ी खबरें
View Allवेट लॉस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
