12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weight Loss Tips: शरीर का वजन तेजी से कम करने के लिए आजमाएं ये नुस्खा

Weight Loss Tips: इसे नियमित रूप से पीने पर लिवर की सफाई होती है और शरीर से जहरीले पदार्थ और फैट भी बाहर निकल जाते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Deovrat Singh

Aug 27, 2021

weight loss tips

Weight Loss Tips: अगर आप मोटापे से परेशान हैं, तो रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीएं। इसे नियमित रूप से पीने पर लिवर की सफाई होती है और शरीर से जहरीले पदार्थ और फैट भी बाहर निकल जाते हैं। शहद में प्राकृतिक शुगर होता है ये शरीर को कैलोरी व एनर्जी देता है।

गर्म पानी के साथ लें दालचीनी

1/3 चम्मच दालचीनी को गर्म पानी में 1-2 चम्मच शहद के साथ मिलाकर रोज सुबह पीएं। इससे दिल की धमनियां व नसें नई ताकत के साथ काम करने लगती हैं। इसे पीने से खून में कोलेस्ट्रोल की मात्रा 10 फीसदी तक कम हो जाती है। इसे पीने से हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो जाता है।

Read More: रोजाना 2 चम्मच अलसी का सेवन सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद

शहद से पाएं दमकती त्वचा-

शहद भले स्किन की समस्या को ठीक न करे, लेकिन उसमें आराम जरूर पहुंचा सकता है। नियमित रूप से चेहरे पर शहद लह्यगाने से चेहरा काफी चमकदार हो जाता है। डॉक्टर्स का कहना है कि थकान होने पर कॉफी या चॉकलेट की बजाय एक चम्मच शहद को चहरे पर लगाएं। इससे नई एनर्जी मिलेगा और त्वचा चमकने लगेगी।

Read More: गैस की तेज आंच भी हो सकती है महिलाओं के चहरे पर झाइयां पड़ने का कारण